मुजफ्फरपुर मसाज सेंटर रेड: किनसे बात होती थी? कौन-कौन ग्राहक थे? कैसे डील तय होती थी? पूरे ‘खेल’ की परतें उघाड़ने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर मसाज सेंटर रेड: किनसे बात होती थी? कौन-कौन ग्राहक थे? कैसे डील तय होती थी? पूरे ‘खेल’ की परतें उघाड़ने में जुटी पुलिस


Last Updated:

Muzaffarpur Massage Center Raid: बाहर से मसाज सेंटर… लेकिन अंदर का मामला पुलिस को कुछ और ही नजर आया. मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग रोड स्थित बड़ी कर्बला इलाके में पुलिस ने एक मसाज सेंटर पर छापा मारा तो संचालिका समेत छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया. शुरुआती पूछताछ में ग्राहकों से WhatsApp के जरिए संपर्क और चैट पर क’डील’ तय करने की बात सामने आई है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

मुजफ्फरपुर में मसाज सेंटर पर रेड, 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में एक मसाज सेंटर पर पुलिस पहुंची तो वहां का पूरा खेल ही संदिग्ध नजर आया. बाहर से मसाज का बोर्ड लगा था, लेकिन पुलिस को अंदर का ‘खेल’ कुछ और होने का शक हुआ तो छापेमारी की गई. इसके बाद सेंटर से संचालिका समेत छह महिलाएं हिरासत में ले ली गईं. इस रेड के दौरान जब्त हुए छह मोबाइल की छानबीन की जाने लगी तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया. अब पुलिस मोबाइल की व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है. दावा है कि इन्हीं चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क और कथित डील तय होती थी. पुलिस अब सेंटर संचालिका समेत छह महिलाओं और मौके से छह मोबाइल फोन की पूरी पड़ताल कर रही है.

मसाज सेंटर या ‘डील’ का अड्डा?

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डीआईयू, महिला थाना और नगर थाना की संयुक्त टीम ने सेंटर पर कार्रवाई की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई. जांच आगे बढ़ी तो मामला सिर्फ मसाज सेंटर तक सीमित होने का शक गहराया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करने और चैट पर ही कथित तौर पर डील तय किए जाने की जानकारी सामने आई है.

6 मोबाइल अब खोलेंगे पूरा राज

मौके से बरामद छह मोबाइल की जांच में WhatsApp चैट, कॉल डिटेल, संपर्क और कथित लेनदेन से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं. किनसे बात होती थी? कौन-कौन ग्राहक थे? कैसे डील तय होती थी? और इस पूरे मामले में सेंटर से जुड़े और कितने लोग हैं? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.

25 से 35 साल की महिलाओं से पूछताछ

बता दें कि हिरासत में ली गई महिलाओं की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार ये सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली हैं. अब पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और सेंटर से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. हालांकि, पुलिस की जांच अभी शुरुआती दौर में है और हिरासत में ली गई महिलाओं की भूमिका के संबंध में अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

सेंटर सील, FSL भी पहुंची

छापेमारी के बाद संबंधित मसाज सेंटर को सील कर दिया गया. मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. अब पुलिस की नजर जब्त मोबाइल फोन पर है. मोबाइल की चैट और संपर्कों की जांच से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि सेंटर का संचालन किस तरह किया जा रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.



Source link