इस शख्स के सवाल से राहुल गांधी खाएंगे गच्चा, पूछ ली इंदिरा वाली ऐसी बात ‘भैयाजी’ ने कहा- तुम तो अंदर आओ

इस शख्स के सवाल से राहुल गांधी खाएंगे गच्चा, पूछ ली इंदिरा वाली ऐसी बात ‘भैयाजी’ ने कहा- तुम तो अंदर आओ


होमताजा खबरदेश

इस शख्स के सवाल से राहुल गांधी खाएंगे गच्चा? पूछ ली इंदिरा वाली ऐसी बात

Last Updated:

राहुल गांधी के ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ वाले नारे पर News18 India के ‘भैयाजी कहिन’ शो में एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा कि कांग्रेस के प्रवक्ता तक को जवाब देते नहीं बना. शख्स ने इंदिरा गांधी के दौर की परिवार नियोजन नीति का जिक्र किया. उसने कहा कि उसके पिता ने ‘दो बच्चे ही अच्छे’ वाली अपील मानकर परिवार छोटा रखा था. फिर सवाल किया कि अगर आज जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी तय होगी तो कम बच्चे पैदा करने वाले परिवारों का क्या होगा? इसके बाद कार्यक्रम में सीटों के बंटवारे से लेकर रोजगार और किसानों की कर्जमाफी तक कई सवाल उठे. UPI और MDR पर भी बहस हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राहुल गांधी के ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ नारे पर News18 के शो में शख्स ने इंदिरा गांधी की परिवार नियोजन नीति का जिक्र कर सवाल उठाया. (फोटो NW18)

News18 India के ‘भैयाजी कहिन’ शो में एक शख्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता की मौज काट दी. शख्स का सवाल ही ऐसा था कि भैयाजी यानी प्रतीक त्रीवेदी ने शख्स को बाकायदा बुलाया और आगे आकर बोलने का पूरा मौका दिया. दरअसल राहुल गांधी इन दिनों एक नारा लगातार बोल रहे हैं- ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’. इसी नारे पर शख्स ने इंदिरा गांधी की बात याद दिला दी. उसने कहा कि उसके पिता ने 1974 में इंदिरा गांधी के परिवार नियोजन की बात मानकर दो बच्चों किए. फिर सवाल उठाया कि अगर आज आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की बात हो रही है तो कम बच्चे पैदा करने वाले परिवारों का क्या होगा? यह सवाल सामने आते भैयाजी कहिन शो का माहौल ही बदल गया.

शख्स ने राहुल गांधी के नारे को इंदिरा गांधी के दौर की परिवार नियोजन नीति से जोड़ते हुए पूछा कि जिन लोगों ने सरकार की उस अपील को माना और अपने परिवार को सीमित रखा उनकी हिस्सेदारी का हिसाब कैसे होगा. उसकी बात खत्म भी नहीं हुई थी कि भैयाजी ने उसे आगे बुला लिया. उन्होंने कहा कि आप इधर आइए और अपनी बात रखिए. इसके बाद शख्स ने सिर्फ इसी मुद्दे पर बात नहीं की. उसने रोजगार से लेकर किसानों की कर्जमाफी और UPI तक कई सवाल सामने रख दिए. भाजपा के प्रवक्ता से भी उसने सवाल पूछे.



Source link