Last Updated:
UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है. राज्य सरकार ने शासन स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए कई पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है. जारी की गई नई तबादला सूची के अनुसार, सौरभ सिंह को कानपुर नगर का नया एडीएम सिटी बनाया गया है. वहीं, दिनेश को रामनगरी अयोध्या के एडीएम सिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा भान सिंह और अजय कुमार त्रिपाठी को भी नई तैनाती मिली है.
कई जिलों के अफसरों का तबादला हुआ.
कानपुर: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर चालू है. बीते शुक्रवार को देर शाम प्रयागराज पुलिस विभाग के कई दरोगा और थाना प्रभारियों का ट्रांस्फर कमिश्नर के आदेश पर किया गया. अगली ही सुबह आज यानी कि शनिवार को कई जिलों के पीसीएस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी रहा है. सरकार द्वारा जारी एक के बाद एक 13 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. कानपुर से लेकर अयोध्या, मऊ और शाहजहांपुर तक के पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.
शासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारियों को बदला गया है. पीसीएस अधिकारी सौरभ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कानपुर नगर का नया अपर जिलाधिकारी (नगर) यानी एडीएम सिटी बनाया गया है. कानपुर जैसे बड़े और औद्योगिक शहर में उनकी तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है. पीसीएस अधिकारी दिनेश को अयोध्या के नए एडीएम (सिटी) के पद पर तैनात किया गया है.
| क्र. संं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | पवन कुमार | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), कुशीनगर |
| 2 | दिनेश | मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ | अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या |
| 3 | सौरभ सिंह | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा | अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर |
| 4 | आलोको कुमार गुप्ता | अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज |
| 5 | अरुण कुमार | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट व उपसंचालक चकबन्दी, चित्रकूट | संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ |
| 6 | कंचन | उप जिलाधिकारी, मथुरा | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट व उपसंचालक चकबन्दी, चित्रकूट |
| 7 | सूरज कुमार यादव | विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उ0प्र0, लखनऊ | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर |
| 8 | जितेन्द्र कटियार | उप जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ | उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ |
| 9 | वंदिता श्रीवास्तव | सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली | उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज |
| 10 | हिमांशु कुमार गुप्ता | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली |
| 11 | निधि डोडवाल | उपजिलाधिकारी, बरेली | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 12 | अजय कुमार त्रिपाठी | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर | मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ |
| 13 | भान सिंह | उपजिलाधिकारी, भदोही | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर |
शाहजहांपुर और मऊ में भी नए अधिकारियों की तैनाती
तबादला सूची में कुछ अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पीसीएस भान सिंह को शाहजहांपुर नगर निगम में नई तैनाती दी गई है, उन्हें वहां का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही, 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ जिले का नया सीआरओ (मुख्य राजस्व अधिकारी) नियुक्त किया गया है.
प्रयागराज में भी चला पुलिस तबादला एक्सप्रेस
इससे पहले शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी बड़ा पुलिस फेरबदल देखने को मिला था। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से जिले में चार इंस्पेक्टर्स और दो सब-इंस्पेक्टर्स का ताबदला किया गया है. संगम पर्यटन पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रहे अविनाश कुमार सिंह को अब थाना नैनी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, थाना धूमनगंज के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को थाना मेजा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार बैस को थाना धूमनगंज की कमान सौंपी गई है, जबकि नैनी के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम को विवेचना सेल अपराध शाखा भेज दिया गया है. पासपोर्ट सेल के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष झूंसी बनाया गया है और झूंसी के थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर महेश मिश्रा को प्रभारी पासपोर्ट सेल की जिम्मेदारी दी गई है.