UP में बन गई भाजपा की नई ‘कमांडरों’ की टीम, 6 जिला प्रभारियों की फौज तैनात, लखनऊ से काशी तक किसे मिली कमान?

UP में बन गई भाजपा की नई ‘कमांडरों’ की टीम, 6 जिला प्रभारियों की फौज तैनात, लखनऊ से काशी तक किसे मिली कमान?


Last Updated:

UP Social Media Team: उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के जिलों व महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस सूची में अनुभवी और जमीनी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके तहत विजय बहादुर पाठक को लखीमपुर, कमलेश मिश्रा को हरदोई, सौरभ मिश्रा को लखनऊ जिला और नीरज सिंह को सीतापुर का नया जिला प्रभारी बनाया गया है.

Zoom

बीजेपी ने प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के जिलों व महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक किलेबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है. चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के मकसद से भाजपा ने प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नए जिला प्रभारियों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में सभी प्रमुख जिलों और महानगरों की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी गई है.

अवध क्षेत्र की बात करें तो संगठन ने संतुलन साधते हुए लखीमपुर खीरी की कमान विजय बहादुर पाठक को सौंपी है. वहीं, हरदोई का जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा को बनाया गया है. राजधानी के ग्रामीण इलाके यानी लखनऊ जिले की अहम जिम्मेदारी सौरभ मिश्रा को दी गई है, जबकि लखनऊ महानगर का दायित्व त्रयम्बक त्रिपाठी संभालेंगे. इसके अलावा सीतापुर में नीरज सिंह, रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह, अयोध्या जिले में अनूप गुप्ता और अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पश्चिम और बृज क्षेत्र में नए समीकरण
पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों में भी संगठन ने महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं. रामपुर में मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर में प्रमेन्द्र जांगड़ा, गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, शामली में चौधरी राजा वर्मा और बुलंदशहर में पूर्व मंत्री सुरेश राणा को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बृज क्षेत्र के तहत आगरा महानगर में बृज बहादुर, मथुरा महानगर में पवन शर्मा, बरेली महानगर में रजनीकांत माहेश्वरी और शाहजहांपुर महानगर में दुर्विजय शाक्य को प्रभारी बनाया गया है.

कानपुर, काशी और गोरखपुर में भी तैनाती
कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर की कमान अनिल यादव और दक्षिण की कमान प्रांशुदत्त द्विवेदी को सौंपी गई है. काशी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी महानगर व जिले दोनों की जिम्मेदारी अरुण पाठक को दी गई है, जबकि प्रयागराज महानगर में राकेश त्रिवेदी को जिम्मा मिला है. गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर का दायित्व महेश शुक्ला और जिले का प्रभार अजय सिंह गौतम को दिया गया है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी.



Source link