14 साल की दुश्मनी खत्म, कृष्णा के घर गणपति दर्शन करने पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, पैर छूकर पोते ने लिया आशीर्वाद

14 साल की दुश्मनी खत्म, कृष्णा के घर गणपति दर्शन करने पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, पैर छूकर पोते ने लिया आशीर्वाद


Last Updated:

Govinda Family Reunion: गणेश उत्सव के खास मौके पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं. 14 साल के लंबे मनमुटाव के बाद पोतों ने अपनी दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और परिवार में खुशियां लौट आईं.

Zoom

कृष्णा अभिषेक से मिलने पहुंची सुनीता अहूजा (फोटो साभार-instagram)

नई दिल्ली: गोविंदा के परिवार में सालों से चली आ रही कड़वाहट अब धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही है. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ भांजे कृष्णा अभिषेक के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं.

लंबे समय के पारिवारिक मनमुटाव के बाद यह पहला मौका था जब सुनीता अपने परिवार के साथ कृष्णा के गणेश उत्सव समारोह का हिस्सा बनीं.

पोतों ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सुनीता आहूजा जैसे ही कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं, माहौल एकदम भावुक हो गया. कृष्णा के जुड़वां बेटों रयान और कृषांग ने आगे बढ़कर अपनी दादी का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों बच्चों ने बड़ों के सम्मान में सुनीता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सुनीता ने भी अपने पोतों पर जमकर प्यार लुटाया और उन्हें गले लगाया. इस खूबसूरत मिलाप ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया.

 प्यार से मिले कृष्णा और कश्मीरा

पोतों के बाद सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से भी बहुत प्यार से मुलाकात की. सालों की दूरियों के बाद हुए इस रीयूनियन से कृष्णा बेहद खुश नजर आए और उन्होंने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की. लुक की बात करें तो सुनीता लाल बॉर्डर वाली पीली प्रिंटेड साड़ी में पारंपरिक गहनों के साथ काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं कश्मीरा ने नीले रंग का लहंगा पहना था और कृष्णा व्हाइट कुर्ते में नजर आए.

लाफ्टर शेफ्स में खत्म हुई थी दूरियां

यह इमोशनल फैमिली मोमेंट पहली बार रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 के सेट पर देखने को मिला था. उस वक्त सुनीता ने शो में सरप्राइज एंट्री मारी थी और 14 साल पुरानी अनबन को भुलाकर कृष्णा और कश्मीरा को माफ करने का फैसला किया था. सुनीता ने बताया था कि बीती बातों को पीछे छोड़कर पोतों से मिलना उनके लिए बहुत इमोशनल पल था. अब गणेश उत्सव पर पूरे परिवार को एक साथ मुस्कुराते देखना फैंस के लिए भी किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.



Source link