सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- ‘कर लो ट्रोल’

सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- ‘कर लो ट्रोल’


Last Updated:

‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ काफी हंगामेदार होने वाला है. शो के नए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की ट्रोलिंग वाली बात पर अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वह अपने वजन को लेकर हुई बॉडी शेमिंग को याद करते हैं और गुस्से में अपनी टोपी और जैकेट उतारकर कहते हैं, ‘कर लो ट्रोल, ये लो.’ सलमान का यह अंदाज देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सलमान का फूटा गुस्सा

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ काफी धमाकेदार होने वाला है. शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स को ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर होने वाली बातों को लेकर समझाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान खान खुद के साथ हुई बॉडी शेमिंग को याद करते हुए अपना आपा खो बैठते हैं. गुस्से में वह अपनी टोपी और जैकेट तक उतार देते हैं.

सलमान खान बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में आपा खो बैठे. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐज और बॉ़डी को लेकर ट्रोल करने वालों को सलमान खान ने जवाब दिया. यही नहीं, उन्होंने उन पैपरात्जी को भी निशाने पर लिया जो सेलेब्रिटीज के गलत शॉट लेते हैं. वह स्काउट से बात कर रहे थे और बातें करते-करते उनकी सारी बातें ट्रोल्स करने वालों और पैपरात्जी की ओर घूम गई.

सलमान को याद आई बॉडी शेमिंग

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कंटेस्टेंट ScoutOP से बात करते नजर आते हैं. वह उनसे पूछते हैं कि अगर वह उनके बारे में कुछ कहें तो क्या वह अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से उन्हें ट्रोल करवाएंगे. इस पर सलमान कहते हैं, “अगर मैं कुछ गलत बोलूं तो मुझे भी देख ले. सलमान का इशारा पिछले हफ्ते ScoutOP की उस बात की तरफ था, जब उन्होंने अपनी गेमिंग कम्युनिटी को शाउटआउट देते हुए कहा था कि अगर वह कुछ गलत कहें तो उन्हें भी बख्शा न जाए और जमकर ट्रोल किया जाए.इसके बाद सलमान खान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उस दौर को याद करते हैं, जब उन्हें वजन बढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. एक्टर बताते हैं कि लोगों ने उन्हें लेकर कई तरह के कमेंट किए थे.



Source link