“मेरे और ललन सिंह के बीच नहीं है कोई विवाद,” संजय झा ने अनंत सिंह और नीरज के झगड़े पर भी दिया बयान

“मेरे और ललन सिंह के बीच नहीं है कोई विवाद,” संजय झा ने अनंत सिंह और नीरज के झगड़े पर भी दिया बयान


Last Updated:

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से पीछे हटने के बाद उनकी पार्टी को लेकर तमाम तरह की बातें राजनीतिक गलियारे में होती रही हैं. हालांकि, अब पार्टी की भीतरी कलह जिस तरह से सामने आ रही है उससे लगता है कि जेडीयू के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है. रोज बदल रहे राजनीतिक माहौल में पार्टी की कलह का सामने आना जेडीयू और नीतीश कुमार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

Zoom

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित जेडीयू बैठक में मचे बवाल को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदर नीतीश कुमार के बाद नंबर दो की पोजिशन पर कौन होगा. इसे लेकर तगड़ी खींचतान चल रही है. इसके अलावा जेडीयू नेता अनंत सिंह और नीरज कुमार का झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. अनंत सिंह मोकामा से विधायक हैं और नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से एमएलसी हैं. इधर मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, ललन सिंह और संजय झा के बीच पार्टी में दूसरे नंबर की पोजिशन को लेकर खींचतान मची है. इन खबरों के बीच अब संजय झा की सफाई आई है.

संजय झा ने कहा है कि उनके और ललन सिंह के बीच कोई विवाद नहीं है. संजय झा ने तो यहां तक कहा कि यह बात कहां से उठी यही उनकी समझ से परे हैं. संजय झा ने कहा कि विधान सभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक हमारी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और कहीं से कोई विवाद नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू में एक नेता हैं नीतीश कुमार और सारे फैसले उनकी सहमति से होते हैं. पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और कोई विवाद नहीं है.

संजय झा ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को देख रही है और सब ठीक हो जाएगा. इसका कोई ना कोई हल निकाल लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक जगह रहने पर थोड़ा बहुत हो जाता है.



Source link