‘रोने का मन करता है’, मां बनने के बाद पोस्टमार्टम डिप्रेशन का शिकार हुईं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ये बहुत मुस्किल है

‘रोने का मन करता है’, मां बनने के बाद पोस्टमार्टम डिप्रेशन का शिकार हुईं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ये बहुत मुस्किल है


Last Updated:

Karishma Tanna Postpartum Depression: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने मां बनने के बाद होने वाले डिप्रेशन यानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे बिना वजह आंसू आते हैं और न्यू मॉम्स को इससे कैसे निपटना चाहिए. जानें करिश्मा का पूरा बयान.

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं. उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने वेद रखा है. मां बनने के बाद करिश्मा अपनी लाइफ का नया फेज एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने डिलीवरी के बाद होने वाले डिप्रेशन यानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की है. करिश्मा ने बताया कि मां बनना खूबसूरत तो है लेकिन यह दौर काफी मुश्किलों से भरा होता है.

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं. उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने वेद रखा है. मां बनने के बाद करिश्मा अपनी लाइफ का नया फेज एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने डिलीवरी के बाद होने वाले डिप्रेशन यानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की है. करिश्मा ने बताया कि मां बनना खूबसूरत तो है लेकिन यह दौर काफी मुश्किलों से भरा होता है.

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मां बनने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया. TOI के साथ बातचीत में करिश्मा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन की बात की। करिश्मा तन्ना ने खुलासा किया कि डिलीवरी से पहले ही उन्होंने खुद को दिमागी तौर पर तैयार कर लिया था. उन्हें पता था कि डिलीवरी के बाद डिप्रेशन होना बहुत नॉर्मल और रियल बात है. उन्होंने कहा कि आप कितने भी मजबूत क्यों न हों, लेकिन यह दौर आपको हिट करता ही है. इस पर किसी का कंट्रोल नहीं होता और हर मां को इससे गुजरना ही पड़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए करिश्मा ने बताया कि डिलीवरी के बाद बॉडी में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव आते हैं. कभी आप बहुत खुश महसूस करते हैं तो अगले ही पल मूड एकदम लो हो जाता है. कई बार ऐसा होता है जब आप बिना किसी बड़ी वजह के छोटी-छोटी बातों पर रोने लगते हैं. टांके लगे होने के बाद भी एक मां को सब संभालना पड़ता है जो बिल्कुल आसान नहीं होता.

करिश्मा ने बाकी सभी नई माताओं को एक बहुत प्यारी और काम की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस फेज में कभी भी खुद को जज मत करो और न ही गिल्ट ट्रिप पर जाओ. आप जो भी अपने बच्चे के लिए कर रही हैं, वो एकदम परफेक्ट है. एक खुशहाल मां ही अपने बच्चे को खुश रख सकती है, इसलिए खुद पर भरोसा रखें.

मां बनने के बाद करिश्मा का कहना है कि अब उन्हें असली ताकत का मतलब समझ में आया है. उन्होंने कहा कि जिस दर्द और दौर से एक महिला बच्चे को जन्म देने के समय गुजरती है, वही असली ताकत है. अगर कोई महिला इस पूरी प्रोसेस को सहन कर सकती है तो सच मानिए उसके पास एक तरह की सुपरपावर है.

करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा ने अपने बेटे का नाम वेद तन्ना बंगेरा रखा है. नाम के पीछे की वजह बताते हुए करिश्मा ने कहा कि वे अपने बच्चे का नाम अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ रखना चाहते थे. उन्हें एक पावरफुल मीनिंग वाला संस्कृत नाम चाहिए था, इसलिए काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने वेद नाम फाइनल किया.

मां बनने के बाद करिश्मा के सोचने का नजरिया काफी बदल गया है. उन्होंने कहा कि वो भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि उनके पास हर तरह की सहूलियत मौजूद है. लेकिन वो उन गरीब और जरूरतमंद माताओं और बच्चों के बारे में भी सोचती हैं जिनके पास सही मदद नहीं होती. करिश्मा अब ऐसे लोगों की मदद करना चाहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link