महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, शानदार काम के लिए दी बधाई

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, शानदार काम के लिए दी बधाई


Last Updated:

‘हनुमान अंश’ की टीम इन दिनों फिल्म को मिल रही सराहना को लेकर सुर्खियों में है। इसी सिलसिले में शनिवार को फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. टीम ने सीएम के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया, वहीं देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म के शानदार काम की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं.

Zoom

शेयर की फोटो

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी सफलता को लेकर चर्चा में है. फिल्म की टीम ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ फिल्म की टीम मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंची, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म के काम की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की एक झलक भी शेयर की. फडणवीस ने पोस्ट में लिखा कि वर्षा में ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिलना और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना अच्छा लगा. उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और उनकी पूरी टीम को शानदार काम के लिए बधाई दी और आगे भी सफलता की शुभकामनाएं दीं.

मोहन यादव भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी ‘हनुमान अंश’ देखी थी. उन्होंने फिल्म में आस्था, भक्ति और भारतीय परंपराओं के चित्रण की तारीफ की थी. हन यादव ने कहा था कि फिल्म नीम करोली बाबा से जुड़ी आध्यात्मिक परंपराओं और भगवान हनुमान के प्रति लोगों की भक्ति को दिखाती है. उनके मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ आस्था, आध्यात्मिक परंपराओं और भगवान हनुमान के प्रति भक्ति को समझने का एक माध्यम है. उन्होंने फिल्म में पूजा और सेवा की भावना के साथ सामाजिक सुधार के लिए भक्ति की भूमिका को भी रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने अभिनेता शोभिनव सत्या की भी तारीफ की, जिन्होंने पर्दे पर नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है.

युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने की बात

मोहन यादव ने यह भी कहा था कि भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं की जड़ें संतों और उनके जीवन से जुड़ी रही हैं. उनके अनुसार, ऐसे विषयों पर बनने वाली फिल्में युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति, मूल्यों और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में मदद कर सकती हैं. उन्होंने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा था कि नीम करोली बाबा की जीवन गाथा पर आधारित यह फिल्म मानवतावाद, सेवा और जरूरतमंदों के कल्याण की भावना का संदेश देती है. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को इस प्रस्तुति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी थीं.

बता दें कि अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ‘हनुमान अंश’ की टीम की मुलाकात के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म की टीम को अलग-अलग जगहों से मिल रही सराहना के बीच निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम के लिए यह मुलाकात खास रही.



Source link