भारत और बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच में बारिश हुई तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, ये रहा ICC का नियम

भारत और बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच में बारिश हुई तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, ये रहा ICC का नियम


होमखेलक्रिकेट

भारत और बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच में बारिश हुई तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

Last Updated:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से और पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा. रविवार को होने वाले इन मुकाबलों पर बारिश का साया मंडरा रहा है. टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो बेहतर आईसीसी रैंकिंग वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में तीसरे नंबर पर काबिज भारत और छठे स्थान वाली श्रीलंका को फायदा मिलेगा, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Zoom

भारत बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट.

नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में रविवार (20 सितंबर) का दिन बेहद खास होने जा रहा है. इस दिन टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं और शाम तक दो ऐसी टीमें सामने आ जाएंगी जो फाइनल में जगह बनाने के साथ-साथ पदक भी पक्का कर लेंगी. रविवार को जो टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतेंगी, वे गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगी, जबकि फाइनल हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा. हालांकि, मैदान पर गेंद और बल्ले की जंग से पहले दोनों मुकाबलों पर बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. दोनों ही मैचों के नतीजों पर न केवल खिलाड़ियों की, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं.

भारत और बांग्लादेश (IND w vs BAN w) के बीच खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल मैच निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. इसी मैदान पर इससे पहले बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला आयोजित किया गया था, जो भारी बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था. रविवार को होने वाले भारत बनाम बांग्लादेश मैच में भी मौसम का मिजाज कुछ खास अच्छा नजर नहीं आ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मैच के दौरान बारिश होने की 30 से 40 प्रतिशत तक संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर मैच के दौरान बारिश खलल डालती है और खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता, तो इसका सीधा असर मुकाबले के अंतिम नतीजे पर पड़ेगा.

अगर रद्द हुआ मैच तो कौन पहुंचेगा फाइनल
फैंस और खेल प्रेमियों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि यदि बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा? नियमों के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है और बेनतीजा रहता है, तो इसका सीधा फायदा भारतीय टीम को मिलेगा. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि बांग्लादेशी टीम को गोल्ड मेडल की रेस से बाहर होकर ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक) के मुकाबले के लिए उतरना पड़ेगा.

आईसीसी रैंकिंग का अनोखा नियम
एशियन गेम्स में सेमीफाइनल मैच रद्द होने की स्थिति के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद और आयोजकों ने स्पष्ट नियम तय किए हैं. नियम के अनुसार, यदि कोई सेमीफाइनल मैच बारिश या किसी अन्य प्राकृतिक कारण से पूरा नहीं हो पाता और रद्द करना पड़ता है, तो आईसीसी टी20 रैंकिंग में बेहतर पायदान पर मौजूद टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है. मौजूदा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय महिला टीम दुनिया भर में तीसरे स्थान पर काबिज है. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की महिला टीम काफी पीछे यानी 10वें स्थान पर मौजूद है. रैंकिंग के इसी बड़े अंतर की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम बिना कोई अतिरिक्त मेहनत किए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

श्रीलंका के खिलाफ क्यों चिंता में है पाकिस्तान
रैंकिंग के इसी नियम ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की धड़कनों को बढ़ा दिया है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में भी अगर बारिश बाधा बनती है और मैच रद्द होता है, तो श्रीलंका की टीम सीधे फाइनल में कदम रख लेगी. आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में इस समय श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है, जबकि पाकिस्तानी टीम 8वें नंबर पर खिसकी हुई है. रैंकिंग में श्रीलंका से दो कदम पीछे होने के कारण पाकिस्तान के लिए मैदान पर मैच का पूरा होना बेहद जरूरी है. अगर कुदरत ने साथ नहीं दिया और बारिश ने खेल बिगाड़ा, तो पाकिस्तान का गोल्ड मेडल जीतने का सपना बिना खेले ही टूट जाएगा और श्रीलंका फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी.



Source link