Last Updated:
Imarti Devi: मध्य प्रदेश के डबरा में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ. लेकिन पूर्व विधायक इमरती देवी मंच पर नहीं बैठी. सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उन्हें बार-बार मंच पर बुलाया, लेकिन वह नहीं गईं. बाद में इमरती ने कहा कि मंच पर तो हत्या करने वाले भी बैठे हैं. बताया जा रहा है कि बैनर पर उनका फोटो भी नहीं था.
बार-बार बुलाने पर मंच पर नहीं गए इमरती देवी
Imarti Devi: मध्य प्रदेश के डबरा में सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान बैनर में फोटे नहीं होने से इमरती देवी गुस्सा हो गईं और उन्होंने मंच साझा करने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि सांसद भारत सिंह कुशवाह और हनुमान अंश फिल्म के गायक साधु तिवारी सहित कई दूसरे नेता मंच पर मौजूद थे. सांसद ने उन्हें बार-बार मंच पर आने बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.
मंच साझा ना करने को लेकर क्या बोली इमरती देवी?
इमरती देवी ने मंच साझा करने से साफ मना कर दिया. सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उन्हें कई बार बुलाया पर इमरती ने कहा कि मैं भाजपा में कोई पद अधिकारी नहीं हूं, जो मंच पर आऊं. कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हूं. इमरती देवी ने कहा कि मंच पर तो हत्या करने वाले भी बैठे हैं. शायद उनका इशारा मंच पर बैठे डबरा के ही एक नेता पर था, जो हत्या के आरोपी रह चुके हैं.
मीडिया से बात करते हुए इमरती देवी ने कहा कि हम पार्टी के हैं और अच्छे लोगों के साथ रहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं. सिंधिया जी की कार्यकर्ता हूं. मंच पर जो लोग बैठे थे वो नेता थे. बड़े लोग थे.
इमरती देवी से जब पूछा गया कि आप जब सांसद जी आपको बुला रहे थे, तो आप मंच पर क्यों नहीं गईं. उन्होंने कहा कि उनसे पूंछा सांसद जी आपको बुला रहे थे जिस पर उन्होंने कहा कि इमारती देवी अपनी मर्जी की राजा है. जहां जाना होगा वहां जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने इसे समय का खेल बताया और कहा कि समय सबका आता है. पहले किसी और का था वो खत्म हुआ. अब दूसरे का भी खत्म हुआ. जब तीसरे का आएगा तब पता चलेगा.
क्या बोले सांसद भारत सिंह कुशवाह
सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इमरती देवी किस बात को लेकर नाराज हैं. उनका कुछ व्यक्तिगत विषय होगा. संगठन के लोगों से इस बात को लेकर पूछिए. मैंने उन्हें कई बार मंच पर बुलाया पर वह नहीं आई. इससे ज्यादा मुझे जानकारी नहीं है.