पहली पत्नी से मिलने लगा था रामकिशोर, दूसरी पत्नी को नागवार गुजरा रिश्ता, प्रेमी संग मिल पति का गला रेता

पहली पत्नी से मिलने लगा था रामकिशोर, दूसरी पत्नी को नागवार गुजरा रिश्ता, प्रेमी संग मिल पति का गला रेता


Last Updated:

Lucknow Crime News : तांगा चालक रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या की गुत्थी सुलझती दिख रही है. उनकी दूसरी पत्नी सूफिया ने प्रेमी मुन्ना और उसके दोस्त मो. इकबाल के साथ मिलकर अवैध संबंध का विरोध करने पर की थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Zoom

पत्नी ने पति की हत्या की.

लखनऊ : पहली पत्नी से दोबारा मिलना और उसे खर्च देना एक पति को भारी पड़ गया. उसकी दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. दुबग्गा के रहने वाले तांगा चालक रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी सूफिया बानो, उसके प्रेमी मुन्ना और साथी मो. इकबाल को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि रामकिशोर की शिनाख्त होने के बाद उनकी पहली पत्नी दुबग्गा के छंदोईयाखेड़ा निवासी कविता देवी ने बिजनौर निवासी सूफिया बानो और अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने करीब 170 से 180 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके बाद मामले की कड़ियां जुड़ती गईं. इसके बाद सूफिया, मुन्ना और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि रामकिशोर की दूसरी पत्नी के संबंध मुन्ना से हो गए थे. जब तांगा चालक को इसका पता चला तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच रामकिशोर अपनी पहली पत्नी कविता देवी के पास दोबारा जाने लगा और उसे खर्च भी देने लगा था। सूफिया इसका विरोध करती थी। पुलिस का दावा है कि इसी बात को लेकर उसने मुन्ना और उसके दोस्त इकबाल के साथ मिलकर रामकिशोर की हत्या की साजिश रच डाली।

चाकू से गला रेता

मंगलवार रात सूफिया ने मुन्ना और इकबाल को घर बुलाया और दरवाजे को खुला छोड़ दिया. देर रात दोनों घर पहुंचे. उस समय रामकिशोर सो रहा था. दोनों ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने कमरे में फैले खून के निशान मिटाने की कोशिश की। शव को लकड़ी के बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया। बाद में शव को ई-रिक्शा लोडर में रखकर मोहनलालगंज के भावाखेड़ा इलाके में नहर के पास फेंक दिया गया।

25 हजार रुपये का लालच देकर बनाया साथी

पुलिस के मुताबिक, सूफिया और मुन्ना ने मो. इकबाल को हत्या में शामिल होने के लिए 25 हजार रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग ई-रिक्शा चालक को भी पकड़ा, जिसकी मदद से शव को ठिकाने लगाने की बात सामने आई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और ई-रिक्शा लोडर भी बरामद किया है।



Source link