नहर से निकल गांव पहुंचा 10 फीट लंबा दमघोंटू, आरे जैसे दिखे नुकीले दांत, देखते ही मची चीख-पुकार 

नहर से निकल गांव पहुंचा 10 फीट लंबा दमघोंटू, आरे जैसे दिखे नुकीले दांत, देखते ही मची चीख-पुकार 


Last Updated:

West Champaran Python News: नेपाल की त्रासदी से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, जिससे इंडियन रॉक पायथन, मगरमच्छ जैसे जलीय जीव ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे. पश्चिम चम्पारण के बहुअरवा पंचायत में 12 फीट का अजगर मिला, जिससे लोगों में दहशत

ख़बरें फटाफट

पश्चिम चम्पारण: नेपाल की त्रासदी और उससे बढ़ी गंडक नदी के जलस्तर ने विभिन्न प्रकार के जलीय जीवों को नहरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा दिया है. खास कर ज़िले के तटीय क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से ऐसे जीवों की मौजूदगी देखी जा रही है. जिन्हें अक्सर वन वर्ती क्षेत्रों या गहरी नदियों में ही देखा जाता था. इनमें मुख्य रूप से इंडियन रॉक पायथन ( अजगर), मीठे पानी के मगरमच्छ, पानी वाले सांप, कछुए इत्यादि शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि बीते दिनों भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें रिहायशी क्षेत्र में पहुंचे करीब 10 फीट लंबे अजगर को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई.

गांव में पहुंचा 12 फीट लंबा अजगर
बताते चलें कि यह मामला ज़िले के योगपट्टी प्रखंड स्थित बहुअरवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 का है. जहां शुक्रवार को स्थानीय निवासी गुफरान अंसारी के घर के सामने करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर देखा गया. आस पास मौजूद लोगों की नजर जब अजगर पर पड़ी, तो वे डर गए और चीख पुकार करते दूर भागने लगें. हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और इसकी सूचना वन विभाग को दी.

आरे की तरह नुकीले दांत
सूचना के बावजूद भी जब वन कर्मियों की टीम को प्रभावित स्थान पर पहुंचने में देरी हुई, तब स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए अजगर को खुद ही सुरक्षित स्थान पर कर दिया.वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की माने तो, अजगर एक विषहीन सांप होता है, जिससे इंसानों को डरने की जरूरत नहीं है.हालांकि इसके मुंह में दर्जनों नुकीले दांत होते हैं, जो किसी आरे की तरह पीछे की तरफ मुड़े होते हैं.

दम घोंटकर मारता है अजगर
यह अपने शिकार को कुंडली में लपेटकर पहले उसका दम घोंटता है. फिर उसे जबड़ों में दबाकर नुकीली दांतों से अंदर की तरफ निगलना शुरू करता है. हालांकि इसके शिकार में इंसान शामिल नहीं होते है, लेकिन नुकीली दांत किसी को भी गंभीर स्थिति में पहुंचा सकते हैं. हां, बच्चों और मवेशियों को इनसे दूर रखना चाहिए.



Source link