गोद में उठा लेता है…बाथरूम में घुस आता है, नवादा में छात्राओं ने हेडमास्टर पर लगाए गंभीर आरोप, गिरफ्तार

गोद में उठा लेता है…बाथरूम में घुस आता है, नवादा में छात्राओं ने हेडमास्टर पर लगाए गंभीर आरोप, गिरफ्तार


Last Updated:

Nawada School Molestation Case: नवादा के आनंदपुरा में एक हेडमास्टर पर कक्षा 6-8 की कई छात्राओं ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं ने गलत तरीके से छूने, बाथरूम में ताक-झांक करने और जबरन गोद में बैठाने की शिकायत की है. मामले आरोपी हेडमास्टर पर POCSO Act लगा है. साथ ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

Zoom

स्कूल में बवाल मचने के बाद लगी लोगों की भीड़

नवादा: जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर कई छात्राओं ने अभद्र और आपत्तिजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप लगाने वाली छात्राएं कक्षा 6, 7 और 8 की बताई जा रही हैं. छात्राओं का कहना है कि हेडमास्टर कथित तौर पर उनसे गलत तरीके से बात करते हैं. अनुचित व्यवहार करते हैं. छात्राओं के मुताबिक कई छात्राओं ने एक साथ इस मामले की शिकायत की है. कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर बाथरूम की ओर ताक-झांक करते थे. बाल खींचते थे और जबरन गोद में बैठाने की कोशिश करते थे. कुछ छात्राओं ने अनुचित तरीके से छूने का भी आरोप लगाया है.

छात्रा ने बताया- पानी पीने जा रही थी, तभी बुलाया
एक छात्रा ने आरोप लगाया कि एक दिन वह पानी पीने जा रही थी. इसी दौरान हेडमास्टर के केबिन के पास से गुजरने पर उसे अपने पास बुलाया गया. छात्रा के मुताबिक इसके बाद उसे कथित तौर पर जबरन गोद में बैठाया गया. उसके साथ अनुचित तरीके से व्यवहार किया गया. एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाया कि वह एक परीक्षा के दौरान देर से पहुंची थी. प्रश्नपत्र लेने के लिए जब वह हेडमास्टर के पास गई, तो उन्होंने कथित तौर पर उसका गाल छुआ.





Source link