Mansoon 2026 : यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? आ गई तारीख, BHU के मौसम विज्ञानी से जानिए

Mansoon 2026 : यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? आ गई तारीख, BHU के मौसम विज्ञानी से जानिए


Last Updated:

UP Mansoon Latest Update : अक्टूबर के पहले सप्ताह तक यूपी में बारिश होती रहेगी. इस बीच मानसून की विदाई लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है. फिलहाल अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लोकल 18 से बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव कहते हैं कि सबकुछ मानसून के एडवांस पर निर्भर है. राजस्थान और कश्मीर में मानसून के विदाई की एवरेज तारीख 15 सितंबर है. सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के शुरुआत में यूपी से मानसून की विदाई होती रही है. मनोज श्रीवास्तव कहते हैं कि फिलहाल अभी कश्मीर और राजस्थान से मानसून के विदाई की कोई परिस्थितियां दिखाई नहीं दे रही हैं.

वाराणसी. यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है. अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी लखनऊ से लेकर नोएडा और वाराणसी से गाजियाबाद तक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बदरा बरस रहे हैं. इन सब के बीच अब मानसून की विदाई को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मौसम विज्ञानी ने बताया कि अभी अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आसमानी आफत यूपी में तबाही मचाएगी. इस दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लोकल 18 से मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि मानसून का एडवांस (हवा) पश्चिम भारत के कश्मीर और राजस्थान तक चलता है. जब यह वहां से लौटना शुरू होता है तो धीरे-धीरे पश्चिम भारत के राज्यों से विदा होता है. राजस्थान और कश्मीर में मानसून के विदाई की एवरेज तारीख 15 सितंबर है. यूपी और पूर्वांचल तक मानसून को लौटने में 10 से 15 दिनों का समय लगता है. कैलकुलेशन के हिसाब से देखा जाए तो सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के शुरुआत में यूपी से मानसून की विदाई होती है.

अभी क्या हाल

मनोज श्रीवास्तव कहते हैं कि फिलहाल अभी कश्मीर और राजस्थान से मानसून के विदाई की कोई परिस्थितियां नजर नहीं आ रही हैं, इसलिए इस बार यूपी में मानसून अपने औसत समय से थोड़ी देरी से विदाई ले सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कई जिलों में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. इस दौरान झमाझम बारिश का सिलसिला भी चलेगा. प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जब कश्मीर में स्ट्रांग पश्चिमी हवाओं के चलने का दौर शुरू होता है तब वहां से मानसूनी बादलों की विदाई होती है, लेकिन अभी कश्मीर में पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू नहीं हुआ है.

औसत से 15 फीसदी ज्यादा बारिश

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1 जून से अब तक 869.5 एमएम बारिश हुई है. बारिश का यह आंकड़ा औसत से 15 फीसदी ज्यादा है. फिलहाल अगले 15 दिनों तक यूपी में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मानसून के विदाई के साथ ही ठंड के सीजन की शुरुआत होगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के बाद यूपी के तराई इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आ सकता है. इसी कोहरे की शुरुआत के साथ यूपी में सर्दी के सीजन का आगाज होगा.



Source link