Kainchi Dham Stay | क्या कैंची धाम में रात को रुक सकते हैं

Kainchi Dham Stay | क्या कैंची धाम में रात को रुक सकते हैं


Last Updated:

Kainchi Dham Night Stay: नैनीताल का कैंची धाम सिर्फ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के शांत और प्राकृतिक माहौल के लिए भी श्रद्धालुओं के बीच खास है. पहाड़, हरियाली और शिप्रा नदी के किनारे कुछ समय बिताना भक्तों को सुकून का अनुभव कराता है. कई श्रद्धालु चाहते हैं कि दर्शन के बाद एक रात कैंची धाम के आसपास रुककर अगले दिन सुबह फिर धाम पहुंचें. हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए आश्रम परिसर के अंदर रात ठहरने की स्थायी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में आसपास के होटल, होमस्टे और धर्मशाला विकल्प बनते हैं. जानिए कैंची धाम में रात रुकने को लेकर क्या मान्यता है.

उत्तराखंड का प्रसिद्ध कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज की तपोभूमि के रूप में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है. भक्तों के बीच यहां कुछ समय बिताने और आसपास एक रात रुकने को लेकर भी खास मान्यता है. श्रद्धालुओं का कहना है कि दिनभर की भागदौड़ से दूर कैंची धाम का शांत वातावरण मन को सुकून देता है. पहाड़, हरियाली और धाम के पास बहने वाली शिप्रा नदी का किनारा यहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराता है.

कैंची धाम चारों ओर से पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है. यहां पहुंचने वाले भक्तों के अनुसार आसपास का शांत वातावरण उन्हें मानसिक रूप से सुकून देता है. शहरों के शोर और व्यस्त दिनचर्या से अलग यहां कुछ समय बिताना कई श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है. यही वजह है कि कुछ भक्त केवल दर्शन करके लौटने के बजाय आसपास ठहरकर कैंची धाम के वातावरण को महसूस करना पसंद करते हैं.

कैंची धाम के पास बहने वाली शिप्रा नदी इस स्थान के प्राकृतिक आकर्षण को और बढ़ाती है. नदी की कल कल ध्वनि, पहाड़ों की हरियाली और आसपास का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. भक्तों की मान्यता है कि मंदिर के पास स्थित मेडिटेशन सेंटर में नदी के किनारे कुछ समय शांत बैठने और प्रकृति के बीच रहने से मन को शांति महसूस होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है. देश-विदेश से श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. भक्त बाबा को हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं और उनके प्रति गहरी आस्था रखते हैं. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन और शुद्ध भावना से बाबा के दरबार में की गई प्रार्थना सुनी जाती है. इसी विश्वास के चलते कैंची धाम की यात्रा कई लोगों के लिए सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव है.

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल अक्सर रहता है कि क्या आश्रम परिसर के अंदर रात में ठहरा जा सकता है. आश्रम से मिली उपलब्ध जानकारी के अनुसार आम श्रद्धालुओं या पर्यटकों के लिए आश्रम के अंदर स्थायी रूप से रात में ठहरने की व्यवस्था नहीं है. बाबा के भक्त तेज सिंह के अनुसार आश्रम में मौजूद कमरे मुख्य रूप से सेवकों और पुजारियों के लिए होते हैं. इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए अन्य विकल्प चुनने पड़ते हैं.

कैंची धाम में रात रुकने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध होटल, होमस्टे या धर्मशाला में ठहर सकते हैं. इससे उन्हें अगले दिन सुबह आराम से धाम पहुंचकर दर्शन करने का अवसर मिल जाता है. खासकर भीड़ वाले दिनों में आसपास ठहरना यात्रा को सुविधाजनक बना सकता है. हालांकि, होटल और कमरे की उपलब्धता, किराया श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं.

कैंची धाम का हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां पहुंचने वाले भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं और परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करते हैं. भक्तों के बीच हनुमान मंदिर को संकट मोचन माना जाता है. इसी आस्था के चलते कैंची धाम में दर्शन करने वालों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है. कई श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद को इस धाम से जोड़कर देखते हैं.

कैंची धाम से जुड़ी सबसे चर्चित मान्यताओं में एक यह भी है कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में आने वाला भक्त खाली हाथ नहीं लौटता. श्रद्धालु अपनी व्यक्तिगत मनोकामनाओं और अनुभवों को बाबा की कृपा से जोड़ते हैं. कई भक्तों का विश्वास है कि बाबा के सामने सच्ची भावना से की गई प्रार्थना जरूर सुनी जाती है. यही वजह है कि काफी संख्या में साल के हर महीने श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं.

कैंची धाम में रात रुकने की एक वजह यह भी हो सकती है कि श्रद्धालु अगले दिन सुबह जल्दी धाम पहुंचकर दर्शन कर सकें. आसपास रात ठहरने के बाद सुबह सुबह मंदिर पहुंचने का अनुभव कई लोगों को खास लगता है. सुबह का शांत माहौल, प्राकृतिक सुंदरता और बाबा की आरती श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन सकती है. जिससे मन को शांति मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link