Mangal Gochar 2026 lucky rashifal | Mars Transit In Cancer auspicious for five zodiac signs | मंगल का कर्क राशि में गोचर 5 राशियों के लिए शुभ

Mangal Gochar 2026 lucky rashifal | Mars Transit In Cancer auspicious for five zodiac signs | मंगल का कर्क राशि में गोचर 5 राशियों के लिए शुभ


होमराशि

मंगल का कर्क राशि में गोचर, 55 दिन तक तुला समेत 5 राशियों के लिए मंगलकारी

Last Updated:

Mars Transit In Cancer 2026: राधाष्टमी से पहले ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल का गोचर तुला समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. अगले 55 दिनों तक इन राशियों के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. यह अवधि उनके लिए मंगलकारी रहेगी, जिसमें वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे. आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर से किन किन राशियों के लोग लकी रहेंगे…

Zoom

Mangal Ka Kark Rashi Me Gochar 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर दिन शुक्रवार को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं और 19 सितंबर को देशभर में राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा की राशि में मंगल का गोचर दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर हो चुका है और वह इस राशि में 12 नवंबर तक यानी 55 दिन तक रहेंगे, इसके बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और भाई के मुख्य कारक ग्रह माने जाते हैं. मंगल ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 55 दिन तक मंगल गोचर का लाभ मिलने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं मंगल के गोचर से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

मंगल ग्रह का वृषभ राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह वृषभ राशि के सातवें और 12वें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान वृषभ राशि वालों की पर्सनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. यह अवधि आपके लिए कई शुभ समाचार लेकर आएगी और करियर की शुरुआत करने के अवसर भी मिलेंगे. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह इस अवधि में खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा. अगर आप नया कार्य शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी.

मंगल ग्रह का कर्क राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपके लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर कर चुके हैं, ऐसे में आपके लिए नई पहचान, सामाजिक मान-सम्मान और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आपकी समस्याएं मंगल गोचर की वजह से एक एक करके खत्म होती जाएंगी और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बनेगी. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. साथ ही घरेलू समस्याएं भी खत्म होती जाएंगी और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए मंगल का गोचर काफी फायदेमंद रहने वाला है.

मंगल ग्रह का तुला राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपके सातवें और दूसरे भाव का स्वामी हैं और अब यह आपके 10वें भाव में गोचर कर चुके हैं. वैदिक ज्योतिष में कुंडली का 10वां भाव मुख्य रूप से कर्म, करियर, बिजनेस और समाज में मान-सम्मान का होता है, इसे कर्म भाव भी कहा जाता है. मंगल का गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद फलदायक रहने वाला है. इस अवधि में आपको करियर में उन्नति का मौका मिलेगा और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. तुला राशि वालों के बिजनेस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आपकी सुख-संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होगी.

मंगल ग्रह का मकर राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि के चौथे (सुख) और 11वें (लाभ) भाव के स्वामी हैं और सातवें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपके जीवन का अमंगल दूर होगा और पारिवारिक तरक्की के लिए किए गए सभी कार्य सफल भी होंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी और आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी. बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर होंगी और लाभ के योग बनेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और इस अवधि में परिवार में कोई शुभ कार्य होने के योग भी बन रहे हैं.

मंगल ग्रह का कुंभ राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपके तीसरे भाव और 10वें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर कर चुके हैं, जो दैनिक जीवन और विरोध, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा को संभालता है. छठे भाव में मंगल बाधाओं को दूर करने और छिपे हुए प्रतिद्वंद्वियों को दूर करने और काम में प्रगति करने और चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा. मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से आपके साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत में सुधार आएगा और किसी संपत्ति से आपको अच्छा लाभ भी हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में चल रही परेशानियां दूर होंगी.



Source link