iPhone 18 खरीदने वालों की भीड़ देख दुखी हुए सोनू सूद, बोले- फोन नहीं समाज को अपग्रेड करो

iPhone 18 खरीदने वालों की भीड़ देख दुखी हुए सोनू सूद, बोले- फोन नहीं समाज को अपग्रेड करो


Last Updated:

Sonu Sood On iPhone 18 Buyers On Sale: नया आईफोन आते ही बाजार में हलचल मच गई है. स्टोर्स के बाहर खरीदारों की कतारें इसकी दीवानगी की कहानी बता रही हैं. लोग महंगे फोन के लिए घंटों इंतजार करने को तैयार हैं. इसी बीच सोनू सूद ने इस क्रेज पर अपनी नजर डाली और सोशल मीडिया पर एक ऐसी लाइन लिख दी, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उनका अंदाज हमेशा की तरह बेबाक था.

नई दिल्ली. भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. आईफोन 18 को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें लग गईं. कोई नया फोन लेने के लिए घंटों इंतजार करता दिखा तो किसी ने इस खास दिन के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी. नए मॉडल की कीमतें भी चर्चा में हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक पोस्ट ने इस पूरे माहौल का रुख थोड़ा बदल दिया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कुछ ऐसा लिख दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है.

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई जगहों पर लोग नए आईफोन खरीदने के लिए सुबह से लाइन में नजर आए. कुछ खरीदार तो रात से ही स्टोर के बाहर पहुंच गए थे. सोनू सूद ने एक्स पर एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी भीड़ पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने तंज कसा है. फोटो साभार-@sonu_sood/Instagram

सोनू सूद ने लिखा- ‘नया फोन, नई ईएमआई… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए भी कतारों में खड़े हों. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज बनाना है.’ 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनू सूद का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और ढेरों यूजर्स ने उनकी इस सोच का समर्थन किया. कई यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि 1.5 लाख का फोन हाथ में लेकर लोग सिर्फ रील्स ही देखते हैं, लेकिन अपने अहंकार की संतुष्टि के लिए आधी रात से लाइन में लग जाते हैं. काश देश का युवा समाज बदलने के लिए भी ऐसा ही उत्साह दिखाए. फोटो साभार-@sonu_sood/Instagram

दरअसल, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई है. एप्पल के मुताबिक, दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं.

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इसका 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,14,900 रुपये का है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये तक जाती है. फाइल फोटो. 

लॉन्च के दिन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर्स के बाहर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली. कुछ लोगों ने पहले से फोन बुक किया था, जबकि कई खरीददार नए मॉडल को खरीदने के लिए सुबह-सुबह स्टोर पहुंचे. फोटो साभार-@sonu_sood/Instagram

सोनू सूद के वर्कफ्रंट का बात करें तो ‘जोधा अकबर’, ‘सिंह इज किंग’, ‘दबंग’ और ‘सिम्बा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सोनू सूद ने हाल ही में फिल्म ‘फतेह’ (2025) के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली थी. फोटो साभार-@sonu_sood/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link