तेंदुलकर परिवार में छाया बहू का गुलाबी साड़ी लुक, सचिन संग क्यूट ट्यूनिंग
Last Updated:
Tendulkar family traditional look : तेंदुलकर परिवार में एक बार फिर फैशन का रंग देखने को मिला. सारा तेंदुलकर जहां मां अंजलि के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं, वहीं बहू सानिया ने गुलाबी साड़ी में सबसे अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी क्यूट ट्यूनिंग भी नजर आई, जिसने तस्वीरों को और खास बना दिया.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर अपनी सादगी और पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में रहता है. हाल ही में तेंदुलकर परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. इस पारिवारिक समारोह के दौरान तेंदुलकर परिवार के हर सदस्य का अंदाज देखने लायक था. इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर और उनकी बहू सानिया की क्यूट कॉन्ट्रास्ट ट्यूनिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया. एक फ्रेम में परिवार के साथ खड़े सचिन तेंदुलकर का अंदाज और परिवार के अन्य सदस्यों की बॉन्डिंग बेहद प्यारी लग रही थी.
इस खास मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनीं तेंदुलकर परिवार की बहू सानिया, जिनके ट्रेडिशनल लुक ने महफिल ही लूट ली. सानिया ने इस दौरान प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत लेबल की बेहद खूबसूरत ब्राइट पिंक यानी गुलाबी रंग की भारी-भरकम साड़ी पहनी थी. उनकी इस साड़ी पर सुनहरी जरी, सितारे और बारीक कढ़ाई का बेहतरीन काम किया गया था, जो इसे एक रिच और रॉयल लुक दे रहा था.(Image – Instagram-ekalakhani)
सानिया की इस शानदार साड़ी का पल्लू और उसका बॉर्डर बेहद क्लासी नजर आ रहा था, जिसे उन्होंने बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग एब्बोरेटेड ब्लाउज पहना था, जिसकी कोहनी तक की स्लीव्स पर खूबसूरत बीड्स डिटेलिंग दी गई थी. परफेक्ट प्लीट्स और ओपन पल्लू स्टाइल में उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार को बेहद आत्मविश्वास के साथ फ्लॉन्ट किया.(Image – Instagram-ekalakhani)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी इस हैवी साड़ी के साथ सानिया ने ज्वेलरी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कुंदन और अनकट डायमंड से बना एक खूबसूरत चोकर पहना था, जिसके नीचे हरे रंग के पन्ना ड्रॉप्स लटक रहे थे. इस स्टेटमेंट नेकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और हाथों में खनकते कड़े उनके पूरे लुक को और ज्यादा संवार रहे थे.(Image – Instagram-ekalakhani)
हेयर स्टाइल और मेकअप की बात करें तो सानिया ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल में खुला रखा था. उनका मेकअप बेहद सटल, सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया था, जो उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहा था. उनके इस गॉर्जियस ब्राइडल लुक ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.(Image – Instagram-ekalakhani)
सारा तेंदुलकर के लुक की बात करें तो इस खास मौके पर उन्होंने रितु कुमार की खूबसूरत ग्रीन सिल्क साड़ी चुनी. साड़ी पर बारीक सुनहरी जरी की बूटियां बनी थीं, जबकि बॉर्डर पर फ्लोरल बेल वाला एम्ब्रॉयडरी वर्क काफी प्यारा लग रहा था. सारा ने इसके साथ स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज पहना, जिस पर सेक्विन और बीड्स का हैवी काम था.(Image – Instagram-ekalakhani)
लुक को खास बनाने में सारा की ज्वेलरी और हेयरस्टाइल का भी बड़ा हाथ था. उन्होंने गले में स्टेटमेंट कुंदन नेकलेस, मैचिंग डैंगलर ईयररिंग्स और कंगन पहने. साड़ी के साथ ये ज्वेलरी इतनी अच्छी तरह मैच हो रही थी कि पूरा लुक और निखर गया. बालों को हाफ पिनअप करके उसमें गजरा लगाने का अंदाज भी काफी खूबसूरत लगा. छोटी-सी बिंदी, पीच-पिंक लिप्स और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप ने उनके लुक को एकदम परफेक्ट फिनिश दी.(Image – Instagram-ekalakhani)
अंजलि तेंदुलकर ने ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज, हैवी नेकलेस, चूड़ियों और गोल्डन क्लच के साथ पूरा किया. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने मां और बहन के साथ ट्यूनिंग करते हुए हरे रंग का कुर्ता पहना, जिसकी नेकलाइन सुनहरे वर्क से सजी थी. सचिन तेंदुलकर ने सबसे अलग ऑरेंज कलर का कुर्ता चुना, जिस पर सुनहरी एम्ब्रॉयडरी की गई थी. इन सबके बीच सानिया की ब्राइट पिंक साड़ी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और उनका लुक इस फैमिली फंक्शन में सबसे खास हाइलाइट बनकर उभरा.