Last Updated:
19 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को सिंह राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और व्यापार में नुकसान से बचना होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि पेट से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है.
Aaj Ka Singh Rashifal 19 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार 19 सितंबर 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है. शुक्र धन भाव में स्थित है, जबकि 12वें स्थान पर केतु और 11वें स्थान पर मंगल के साथ गुरु की स्थिति बनी हुई है. धनु राशि उदित हो रही है. आज सिंह राशि वालों को मीन और स्वयं की राशि से जुड़े जातकों से विशेष लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि मूल नक्षत्र के प्रभाव के कारण कुछ कामों में अड़चन और रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार की बात करें तो आज कारोबार के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. व्यापारियों को कामकाज में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. कॉम्पिटिटरों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनकी वजह से नुकसान या परेशानी हो सकती है. निवेश के मामले में सफेद वस्तुओं से जुड़ा कारोबार लाभ दे सकता है. वहीं अग्नि, काली वस्तुओं या केमिकल से जुड़े कारोबार में आज पैसा लगाने से बचना बेहतर रहेगा. किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें और लेनदेन करते समय पूरी सावधानी रखें.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा गर्म मिजाज वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में छोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. मस्तिष्क को शांत रखने की कोशिश करें और किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. अगर कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बने तो उसे बढ़ाने के बजाय टालने का प्रयास करें. विद्यार्थियों के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है. पढ़ाई के दौरान मन भटक सकता है, इसलिए निर्धारित विषयों पर फोकस बनाए रखें.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. पेट से जुड़ी कोई पुरानी या दब चुकी समस्या दोबारा उभर सकती है, जिससे परेशानी और पीड़ा हो सकती है. इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें. बहुत अधिक तला, मसालेदार या भारी भोजन करने से बचें. शरीर को पर्याप्त पानी दें और दिनभर पानी का सेवन बढ़ाएं. किसी पुरानी समस्या के लक्षण महसूस हों तो उन्हें नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो पति-पत्नी के बीच दाम्पत्य जीवन सामान्य रहने के योग हैं. किसी बड़े विवाद की संभावना कम है, लेकिन बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा. छोटी बात को लेकर बहस करने से बचें और विवाद की स्थिति को शांत तरीके से संभालें. प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों को भी आज सावधानी से दिन बिताना होगा. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा फैसला न लें, जिससे रिश्ते में अनावश्यक तनाव पैदा हो.
आज के शुभ अंक एवं उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 2 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 4, 8 और 9 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज हनुमान जी के दर्शन करना, पूजा-अर्चना करना और प्रातःकाल हनुमान जी को चोला चढ़ाना शुभ फलदायी रहेगा. इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलने की मान्यता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.