‘रामायण’ के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, काटे जाएंगे फिल्म के कई सीन्स!

‘रामायण’ के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, काटे जाएंगे फिल्म के कई सीन्स!


Last Updated:

नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए तैयार किए जा रहे इंग्लिश वर्जन में एक भी गाने नहीं होंगे. इतना ही नहीं, ग्लोबल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के कई सीन्स पर कैंची चलाने का फैसला किया है ताकि फिल्म का रनटाइम कम किया जा सके. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह मूवी दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘रामायण’ को लेकर मेकर्स की बड़ी तैयारी.(फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अंग्रेजी में भी रिलीज की जाएगी. अब रणबीर कपूर की इस मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. खबर है कि ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा और इसमें गाने भी नहीं रखे जाएंगे.

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन में एक भी गाना नहीं होगा. इसके अलावा ग्लोबल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ सीन्स को भी ट्रिम किया जाएगा. पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इंग्लिश वर्जन से सभी गानों को हटाया जाएगा, साथ ही कुछ सीन्स पर भी कैंची चलाई जाएगी. दरअसल, भारतीय दर्शक जहां गानों के साथ तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्में देखने के आदी होते हैं, वहीं विदेशी दर्शकों का सिनेमा देखने का मिजाज इससे काफी अलग है. इसी वजह से मेकर्स ने यह बड़ा फैसला लिया है.’ हालांकि ‘रामायण’ के इस अपडेट को लेकर मेकर्स की तरफ आधिकारिक बयान नहीं आया है.

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर ‘रामायण’ फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज किया गया. एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने में रणबीर कपूर (भगवान राम) और साई पल्लवी (माता सीता) के विवाह से लेकर वनवास की यात्रा तक कई अहम सीन्स देखने को मिले.

कब-कब रिलीज होंगे ‘रामायण’ के दोनों पार्ट?

बताते चलें कि ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर (श्रीराम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भूमिकाओं में नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके सिनेमाघरों मे दस्तक देगा. बताया जा रहा है कि दोनों मूवी 4000 करोड़ की लागत में बनी हैं.



Source link