दिल्ली का ये है सबसे आलीशान मॉल! हर तरफ आपको दिखेगा रॉयल अंदाज
Last Updated:
Delhi Vegas Luxury Mall: देश की राजधानी दिल्ली में यूं तो कई प्रीमियम और लग्जरी मॉल हैं, लेकिन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 में स्थित वेगास मॉल एक ऐसा मॉल है, जहां पर पहुंचकर आपको सिंगापुर वाली वाइब आएगी, क्योंकि यहां पर मॉल के अंदर एंट्री करने से लेकर बाहर तक का जो नजारा है, वह बेहद खूबसूरत है. यहां एक से बढ़कर एक प्रीमियम शोरूम हैं. यहां का फूड कोर्ट भी बेहद लाजवाब है.
वेगास मॉल दिल्ली के द्वारका में स्थित है. यह मॉल 28,000 से ज्यादा वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, यानी लगभग 3 लाख वर्ग फुट से ज्यादा का साइट एरिया में यह मॉल है. यह मॉल 2019 में खुला था. यहां पर प्रीमियम और लग्जरी के कई शोरूम मौजूद हैं. जहां पर खरीदारी करने के लिए पैसे वाले लोग पहुंचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ प्रीमियम और लग्जरी शोरूम ही हैं. बल्कि यहां पर नॉर्मल शोरूम भी हैं, जहां से आम पब्लिक भी खरीदारी कर सकती है. यहां ज्यादा बजट वाले और कम बजट वाले सभी तरह के लोग आ सकते हैं.
इस मॉल में आपको कपड़ों के सभी प्रीमियम और ब्रांडेड शोरूम मिल जाएंगे, लेकिन इसके अलावा यहां पर कई बड़े ज्वेलरी शोरूम भी हैं, जैसे तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स के साथ ही यहां पर कई बड़े प्रीमियम और लग्जरी ज्वेलरी शॉप भी हैं. कई विदेशी शोरूम भी यहां पर हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इसे लोग प्रीमियम लाइफ़स्टाइल मॉल भी कहते हैं. यह मॉल अंदर और बाहर दोनों से देखने में बेहद खूबसूरत है. एक बार अन्दर जाएंगे तो यहां से बाहर निकलने का मन ही नहीं करेगा. क्योंकि मॉल इतनी खूबसूरती से तैयार किया गया है.
इस मॉल में पियाज़ा भी है, जो कि यह 1.3 एकड़ में फैला है. इस मॉल में लगभग 1.3 एकड़ का खुला पियाज़ा है. इसका इस्तेमाल कंसर्ट, मूवी लॉन्चेस और बड़े इवेंट के लिए किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी आते हैं. लोग भी मौजूद होते हैं और एक तरह से यह एंटरटेनमेंट की बड़ी जगह है. इसीलिए इस मॉल को दिल्ली के सभी दूसरे मॉल से बेहद अलग और बेहद खास कहा जाता है. दिल्ली वालों के दिल में यह मॉल बसता है और तो और विदेशी पर्यटक भी यहां पर आने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. यहां खूब खरीदारी भी लोग करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस खास मॉल की बात करें तो यहां पर पीवीआर सुपरप्लेक्स है. जो लगभग 79,000 वर्ग फुट में है. इसे भी बेहद लग्जरी और प्रीमियम कहा जाता है, क्योंकि यहां पर 12 स्क्रीन हैं और 1810 यहां पर सीट्स है, जिसमें एक बार में कई फिल्मों के शो चलते हैं और लोग यहां पर बैठकर अपनी पसंदीदा फिल्म देखते हैं. यहां के स्क्रीन, यहां के साउंड सिस्टम भी बहुत बेहतरीन है. इसी वजह से ज्यादातर लोग फिल्मों को देखना इसी मॉल में पसंद करते हैं.
यहां पर पार्किंग स्ट्रक्चर की बात करें तो यहां पर चार स्तरीय बेसमेंट पार्किंग बनाई गई है, जो कि करीब 9.25 लाख वर्ग फुट की बताई गई है. इसकी क्षमता लगभग 1,800 कार और 1,000 दोपहिया वाहनों की है. यहां पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट्स भी बने हुए हैं. यहां पर वीक डेज पर करीब 26000 लोग प्रतिदिन आते हैं. जबकि वीकेंड पर यानी शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच 50000 से भी ज्यादा लोग आते हैं.
इसके अलावा यहां पर फन मस्ती धमाल के लिए भी काफी कुछ है. यहां पर फन जोन है. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन है. टॉय कार है. यह सब मॉल के कैंपस के अंदर ही है. तमाम सेल्फी पॉइंट्स बने हुए हैं. यहां का फूड कोर्ट भी बेहद लाजवाब है. यहां के फूड कोर्ट में सारे ब्रांड आपको मिल जाएंगे. हल्दीराम से लेकर पिज़्ज़ा हट और डोमिनोज तक यहां पर आपको मिलता है. कई बड़े कॉफी शॉप भी यहां पर हैं. आपकी जरूरत के सारे शोरूम यहां पर मौजूद है. आप द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो से यहां पर सीधे तौर पर पहुंच सकते हैं.