‘डांस करने पर कोई शर्मिंदगी नहीं ‘, मां सीता का रोल निभाने पर हुई ट्रोलिंग, तो अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

‘डांस करने पर कोई शर्मिंदगी नहीं ‘, मां सीता का रोल निभाने पर हुई ट्रोलिंग, तो अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभाने पर अंजलि अरोड़ा की ट्रोलिंग हो रही है. अब उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. अंजलि ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ट्रोल होने का कोई दुख नहीं है और न ही उन्हें डांस करने पर कोई शर्मिंदगी है. उन्होंने लोगों से अपील है कि उनकी पर्सनल लाइफ, रील्स और सोशल मीडिया इमेज को अलग रखकर उनके काम का मूल्यांकन किया जाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब. (फोटो साभार: Instagram@anjimaxuofficially)

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से पहले फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में मशहूर कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है और लोग मेकर्स के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि क्या माता सीता के रोल के लिए ट्रोल होने पर उन्हें बुरा लगा, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया. अंजलि ने कहा, ‘नहीं, मुझे इस बात का जरा भी दुख नहीं हुआ. हम पब्लिक फिगर हैं और हमने खुद जनता को हमें जज करने का हक दिया है. अब यह उनकी मर्जी है कि वे हमें पॉजिटिव तरीके से देखते हैं या नेगेटिव. हर किसी को पसंद या नापसंद करने का पूरा अधिकार है.’

View this post on Instagram





Source link