Last Updated:
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी के 75वें जन्मदिन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बधाई दे रही है. इस खास मौके पर दिव्या दत्ता ने एक अनदेखा वीडियो शेयर कर शबाना आजमी के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है. दिव्या ने उन्हें जिंदगी का सबसे ब्राइट रंग बताते हुए उनके जुनून की जमकर तारीफ की.
शबाना आजमी के नाम दिव्या दत्ता का बर्थडे पोस्ट. (फोटो: Instagramdivyadutta25)
नई दिल्ली. शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रही है. इस खास मौके को उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने करीबी दोस्तों और सहयोगियों के साथ सेलिब्रेट किया. अब दिव्या दत्ता ने शबाना के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत और अनदेखा वीडियो शेयर किया है. दोनों एक्ट्रेस की सालों पुरानी दोस्ती और खास बॉन्डिंग इस पोस्ट में साफ झलक रही है. वीडियो के साथ दिव्या ने एक भावुक नोट लिखकर शबाना आजमी के जिंदगी जीने के अंदाज, उनके कभी न खत्म होने वाले जुनून और अभिनय के प्रति समर्पण की दिल से तारीफ की है. यह स्पेशल पोस्ट अब फैंस के बीच वायरल है.
दिव्या दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए शबाना आजमी के लिए बेहद प्यार भरा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी का सबसे ब्राइट रंग हो आप. जिंदगी जीने का आपका जोश, एक कलाकार के तौर पर आपकी उत्सुकता और हर पल को हंसी के साथ सेलिब्रेट करने का आपका अंदाज काफी अलग है. आप एक अलग ही क्लास की एक्ट्रेस हो. आप लेजेंड हो. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे आपको जानने, आपसे प्यार करने और आपके खास पलों को सेलिब्रेट करने का मौका मिला.’
View this post on Instagram