Last Updated:
सलमान खान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आशीष शेलार के घर पहुंचे थे. दर्शन के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. सलमान के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया. सिक्योरिटी रास्ता बनाने में जुटी थी. इसी बीच एक्टर ने खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने की अपील की. इसके बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींच लिया.
सलमान खान ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे सलमान खान के साथ एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला. भाईजान गुरुवार शाम को भारतीय राजनीतिज्ञ आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे. दर्शन के बाद जब वह बाहर निकले तो उनके आसपास फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ जमा हो गई.भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान के लिए अपनी कार तक पहुंचना मुश्किल हो गया.
इस दौरान सलमान काफी परेशान नजर आए. उन्होंने लोगों से रास्ता देने की अपील की. एक्टर ने हाथ जोड़कर भीड़ से पीछे हटने का इशारा किया. वह लगातार अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे. इसी बीच उनकी सिक्योरिटी भी भीड़ को संभालने की कोशिश करती दिखी.
बच्चों को लगा धक्का तो सिक्योरिटी को रोका, मिलाया हाथ
लेकिन इसी दौरान सलमान की नजर एक बच्चे पर पड़ी. बच्चा उनसे मिलने के लिए भीड़ के बीच पहुंच गया था. सिक्योरिटी जब भीड़ को पीछे करने की कोशिश कर रही थी, तब सलमान ने बच्चे को धक्का देने से रोक दिया. इसके बाद वह बच्चे के पास रुके. उन्होंने उससे हाथ मिलाया और उसे भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद ही सलमान अपनी कार की तरफ आगे बढ़े. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram