Last Updated:
BJP New Social Media Team : उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को और तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश के लिए अपनी नई सोशल मीडिया टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी मिली.
UP Politics: भारतीय जनता पार्टी लगातार आगामी चुनाव को लेकर एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. अब उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया की नई टीम का ऐलान किया है. इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुभाष यदुवंश को दी गई है. उन्हें प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है. आइए जानते हैं आखिर सोशल मीडिया की नई टीम में कौन-कौन हैं और सुभाष यदुवंश का सियासी सफर अबतक कैसा रहा है.
भाजपा ने पूर्व प्रदेश महामंत्री और वर्तमान विधान परिषद सदस्य (MLC) सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही टीम में 6 सह संयोजकों और 3 सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया है.
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
- संतराज यादव
- डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी
सोशल मीडिया सह-संयोजक
- गौरव वार्ष्णेय
- विनीत मालवीय
- अनुज चौधरी
- मनोज मौर्य
- निखिल सिन्हा
- विवेक लवानिया
सोशल मीडिया सदस्य
- जयंत शिवाच
- वाईके शर्मा
- अभिमन्यु सिंह
कौन हैं सुभाष यदुवंश?
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए सुभाष यदुवंश बीजेपी के पुराने और अनुभवी संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके बाद वर्ष 2022 में वे विधान परिषद सदस्य (MLC) चुने गए थे. वर्ष 2023 में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में प्रदेश महामंत्री का अहम दायित्व सौंपा था. अब वे नई टीम के साथ प्रदेश स्तर पर पार्टी के तमाम डिजिटल अभियानों और गतिविधियों की कमान संभालेंगे.
क्या है भाजपा का प्लान?
भाजपा की सोशल मीडिया गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर और व्यवस्थित करने की तैयारी है. भाजपा ने हाल में लखनऊ में सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला भी आयोजित की थी, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की प्रभावी मौजूदगी और जनसंवाद को लेकर चर्चा हुई थी. सितंबर की शुरुआत में पार्टी ने सभी छह क्षेत्रीय टीमों के गठन का भी ऐलान किया था. ऐसे में सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को डिजिटल माध्यमों तक पहुंचाने से जुड़ी होगी.