YouTube देख सीखा डोसा, अब अंबिकापुर में चल रही अपनी दुकान; ढाई लाख से खड़ा कर दिया ‘स्वाद स्टेशन’

YouTube देख सीखा डोसा, अब अंबिकापुर में चल रही अपनी दुकान; ढाई लाख से खड़ा कर दिया ‘स्वाद स्टेशन’


Last Updated:

Swad Station Startup: अंबिकापुर के नवापारा में हाउसवाइफ रानी सोनी ने बेटे के साथ मिलकर ‘स्वाद स्टेशन’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया है. करीब ढाई लाख की लागत से शुरू हुई इस दुकान पर डोसा, मोमोज, सैंडविच और शेक मिल रहे हैं. डोसा बनाना उन्होंने YouTube से सीखा.

Swad Station Startup: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के नवापारा में ‘स्वाद स्टेशन’ नाम से एक नया स्टार्टअप शुरू हुआ है. यह स्टार्टअप एक हाउसवाइफ रानी सोनी ने अपने बेटे के साथ मिलकर शुरू किया है, जिसमें वे डोसा, मोमोज और सैंडविच जैसे व्यंजन बना रही हैं. रानी सोनी ने बताया कि वह शुरू से ही हाउसवाइफ रही हैं और उनके दो बच्चे हैं. पति की पेंशन आती है, लेकिन खाली समय में उनका समय ठीक से नहीं कटता था. ऐसे में उनके बेटे ने उन्हें कुछ नया शुरू करने का सुझाव दिया. इसके बाद उन्होंने एक खाली दुकान में खाने-पीने का कारोबार शुरू करने का फैसला किया.

ढाई लाख की लागत से शुरू किया स्टार्टअप
रानी के अनुसार, इस स्टार्टअप को शुरू करने में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की लागत आई है. फिलहाल, दुकान पर डोसा, मोमोज, सैंडविच और शेक उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मेन्यू में और आइटम जोड़े जाएंगे.

YouTube से सीखा डोसा बनाना
रानी ने बताया कि डोसा और अन्य आइटम बनाने की जानकारी उन्होंने YouTube और मोबाइल वीडियो से सीखी है. घर पर वह पहले भी कई चीजें बनाने की कोशिश करती थीं, और इसी अनुभव को उन्होंने अब अपने कारोबार में इस्तेमाल करना शुरू किया है.

सादा से लेकर पनीर डोसा तक
वर्तमान में दुकान पर सादा डोसा, मसाला डोसा और पनीर डोसा उपलब्ध है. इसके अलावा, मोमोज, सैंडविच और शेक भी ग्राहकों को मिल रहे हैं. रानी का कहना है कि यह अभी शुरुआत है, इसलिए धीरे-धीरे खाने के आइटम बढ़ाए जाएंगे.

बेटा भी मां के साथ संभाल रहा कारोबार
रानी के बेटे ने बताया कि वह दुकान पर डोसा और अन्य आइटम बनाने में अपनी मां की मदद करते हैं. डोसा बनाने के लिए चावल और दाल को भिगोकर पीसा जाता है, फिर घोल को कुछ घंटे के लिए रखा जाता है. इसके बाद नमक मिलाकर तवे को तैयार किया जाता है और उस पर डोसा बनाया जाता है. बेटे ने यह भी बताया कि जल्द ही दुकान पर इडली भी शुरू की जाएगी.



Source link