Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 September 2026: आज के पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, वणिज करण, प्रीति योग, प्रश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. दोपहर 01:00 पी एम से अष्टमी लग जाएगी. आज दूर्वा अष्टमी, ललिता सप्तमी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. आज प्रीति योग दोपहर 01:35 पी एम तक है, उसके बाद से आयुष्मान योग बनेगा. आयुष्मान योग और ज्येष्ठा नक्षत्र में दूर्वा अष्टमी की गणेश पूजा और शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा होगी. आज के दिन भद्रा लग रही है, लेकिन इसका प्रभाव पूजा पाठ पर नहीं होगा. भद्रा दोपहर में 01:00 पी एम से लगेगी और कल मध्य रात्रि तक रहेगी. इस भद्रा का वास पहले स्वर्ग में, उसके बाद पाताल लोक में होगा.
आज दूर्वा अष्टमी की पूजा दोपहर 1 बजे के बाद होगा. दूर्वा अष्टमी पर विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करें, लेकिन गणपति बप्पा को दूर्वा जरूर अर्पित करें. गणेश जी को आज दूर्वा चढ़ाने से सभी प्रकार कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं. आज ललिता सप्तमी है, इसमें राधारानी की सखी ललिता देवी की पूजा करते हैं. जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे प्रदोष काल यानि सूर्यास्त बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको सफेद मिठाई का भोग लगाएं और पीली कौड़ियां अर्पित करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, संपत्ति और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. कुंडली में शुक्र दोष है तो आज इत्र, सौंदर्य सामग्री, सफेद और गुलाबी वस्त्र का दान करें. आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगा, जीवन में रोमांस बढेगा. पंचांग से जानें मुहूर्त और राहुकाल.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 सितंबर 2026
आज की तिथि- सप्तमी – 01:00 पी एम तक, फिर अष्टमी तिथि प्रारंभ
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा- 10:44 पी एम तक, उसके बाद मूल
आज का करण- वणिज – 01:00 पी एम तक, विष्टि – 02:13 ए एम, सितम्बर 19 तक, उसके बाद बव
आज का योग- प्रीति – 01:35 पी एम तक, फिर आयुष्मान
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृश्चिक- 10:44 पी एम तक, उसके बाद धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
आज सूर्योदय का समय सुबह 06:07 एएम पर है, वहीं सूर्यास्त का समय शाम 06:23 पीएम पर है. आज चंद्रोदय दोपहर में 12:56 पी एम पर होगा, वहीं चंद्रास्त रात 10:52 पी एम पर होना है.
आज के शुभ मुहूर्त
आज ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से लेकर 05:20 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त का समय 11:51 ए एम से 12:40 पी एम तक है. अमृत काल दोपहर में 12:54 पी एम से 02:41 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02:18 पी एम से 03:07 पी एम तक और निशिता मुहूर्त 11:52 पी एम से 12:39 ए एम, सितम्बर 19 तक रहेगा.
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:07 ए एम से 07:39 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:39 ए एम से 09:11 ए एम
शुभ-उत्तम: 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 12:15 पी एम से 01:47 पी एम
चर-सामान्य: 04:51 पी एम से 06:23 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:19 पी एम से 10:47 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:15 ए एम से 01:43 ए एम, सितम्बर 19
अमृत-सर्वोत्तम: 01:43 ए एम से 03:12 ए एम, सितम्बर 19
चर-सामान्य: 03:12 ए एम से 04:40 ए एम, सितम्बर 19
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:39 ए एम से 09:11 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:34 ए एम से 09:23 ए एम, 12:40 पी एम से 01:29 पी एम
राहुकाल- 10:43 ए एम से 12:15 पी एम
यमगण्ड- 03:19 पी एम से 04:51 पी एम
भद्रा- 01:00 पी एम से 02:13 ए एम, सितम्बर 19
भद्रा का वास- स्वर्ग – 01:00 पी एम से 10:44 पी एम तक, उसके बाद पाताल में
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 01:00 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.