‘मेरे दोस्त’, जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर मांगी 3 दुआएं
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें ‘दोस्त’ कहते हुए अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता की तीन खास दुआएं भेजी हैं. इसके अलावा उन्होंने इटली और भारत के रिश्तों के और मजबूत होने की कामना भी की है. मेलोनी और पीएम मोदी ने इसी साल मई महीने में मुलाकात की थी और उस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम डील्स हुई थीं.
जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को भेजी बर्थडे विशेज
रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं. जिन देशों के साथ भारत के गहरे रिश्ते हैं, वो पीएम मोदी को स्पेशल अंदाज में विश कर रहे हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों की पक्की दोस्ती साफ-साफ दिख रही है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी ‘रुतबे’ वाला बर्थडे मैसेज भेजा है. इसी बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी पीएम मोदी के लिए खास पैगाम आया है. उन्होंने अपने ‘दोस्त’ के लिए तीन बहुत खास दुआएं मांगी हैं.
मेलोनी ने पीएम मोदी के लिए क्या लिखा बर्थडे मैसेज?
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्थेडे विश किया है. उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी के लिए 3 दुआएं मांगी है. जिसमें अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता है. मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर भारत और इटली के रिश्ते और मजबूत होने की कामना भी की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके लिए मैं, सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं’.
उन्होंने X पोस्ट में आगे लिखा- ‘इटली और भारत अपने गहरी दोस्ती को और मजबूत रहे हैं और साथ मिलकर अपने देशों के लिए सहयोग और समृद्धि से भरा भविष्य खड़ा कर रहे हैं’.
मई महीने में मजबूत हुई थी भारत और इटली की पार्टनरशिप!
इसी साल मई के महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने इटली का एक अहम दौरा किया था. उस दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच कई बड़े मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई थी. इसमें व्यापार से लेकर टेक्नोलॉजी और डिफेंस जैसे तमाम सेक्टर शामिल थे. इस दौरे पर दोनों देशों के रिश्तों को आम संबंधों से आगे बढ़ाकर ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ यानी खास रणनीतिक साझेदारी के लेवल पर पहुंचा दिया गया था. मेलोनी का ये जन्मदिन वाला संदेश उसी मजबूत पार्टनरशिप और आपसी भरोसे की एक और बेहतरीन मिसाल है.
व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के बड़े दिग्गजों ने दी बधाइयां!
सिर्फ जियोर्जिया मेलोनी ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई और ताकतवर नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां भेजी हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को विश करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है.
पुतिन ने कहा कि ग्लोबल मंच पर पीएम मोदी का बहुत बड़ा रुतबा और दबदबा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और रूस के बीच के खास रिश्तों को मजबूत करने में पीएम मोदी का पर्सनल योगदान इतना बड़ा है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. दुनिया के इन दिग्गजों के बयानों से साफ पता चलता है कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का कद कितनी तेजी से ऊपर जा रहा है.
Buon compleanno al mio amico @narendramodi, a cui auguro salute, energia e successo.
Italia e India continuano a rafforzare il loro profondo legame di amicizia, costruendo insieme un futuro di cooperazione e prosperità per le nostre Nazioni.