Last Updated:
पलामू के आईटीआई पास युवाओं के लिए टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट का सुनहरा अवसर है. मेदिनीनगर के ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 सितंबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा. जिसमें 18 से 23 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे.
पलामूः पलामू के आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ा सुनहरा अवसर सामने आया है. मेदिनीनगर के एक आईटीआई संस्थान में आयोजन किया जा रहा है. इसमें 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न तकनीकी ट्रेडों से आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है. कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा.
आईटीआई पास युवाओं के लिए देश की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप करने का सुनहरा अवसर सामने आया है. ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कांदु मोहल्ला, मेदिनीनगर में 15 सितंबर 2026 को टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा अप्रेंटिसशिप कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा. कॉलेज के डायरेक्ट ज्योति पांडे ने बताया कि इसमें जिले के कोई ऐसे छात्र छात्राएं जो आई टी आई पास है. वो शामिल हो सकते है. कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. संस्थान प्रबंधन ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के इच्छुक एवं योग्य आईटीआई पास युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है.
18 से 23 साल से युवा ले सकते हैं भाग
उन्होंने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, टर्नर आदि ट्रेडों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
आगे कहा कि अप्रेंटिसशिप की प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष होगी. प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों एवं अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत निर्धारित मासिक स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा कैंटीन की सुविधा नि:शुल्क, पीपीई एवं यूनिफॉर्म नि:शुल्क तथा कंपनी द्वारा निर्धारित दर पर परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. कंपनी के नियमों के अनुसार अवकाश एवं सार्वजनिक छुट्टियों का लाभ भी मिलेगा. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद टीएमएल की ओर से एक वर्षीय इन-प्लांट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट तथा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा एनएसी प्रमाणपत्र दिए जाने की जानकारी दी गई है.
आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्र जरूर लाएं
कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे. अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. समय पर अपनी दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते है. जिसमें साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा.
संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने आईटीआई पास युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कैंपस प्लेसमेंट में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप युवाओं के लिए तकनीकी कौशल विकसित करने और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए 8084168333 संपर्क करे.