Last Updated:
Mandi News: हिमाचल में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का 60% काम पूरा, सितंबर 2027 तक पूरा होगा. मंडी शहर को बाईपास करने के लिए 3.5 किमी लंबी दो टनल बन रही हैं.
हिमाचल प्रदेश में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का काम जोरों पर चल रहा है.
मंडी. हिमाचल प्रदेश में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का काम जोरों पर चल रहा है. मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही टनलों की खुदाई का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा. यह जानकारी टनलों का निर्माण कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम आरसीएस रावत ने विश्वकर्मा पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में दी.
उन्होंने कंपनी के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों के साथ मिलकर हवन-पाठ में भाग लिया और उपरांत इसके पूर्णाहूति डालकर भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी.
रावत ने बताया कि मंडी शहर को बाईपास करने के लिए 3.5 किमी लंबी दो टनलों का निर्माण किया जा रहा है. एनएचएआई के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कार्य मार्च 2025 में शुरू किया गया था और अभी तक टनलों की खुदाई के 60 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है.
इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और कंपनी प्रबंधन द्वारा इसे तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आज विश्वकर्मा पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा से भी प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने की कामना की गई है. इन टनलों के बन जाने से मंडी शहर के लोगों और आम राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी. जिन्हें पठानकोट-मंडी या कुल्लू-मनाली की तरफ जाना होगा वे इन टनलों के माध्यम से आ-जा सकेंगे.
मंडी बाइपास का निर्माण किया जा रहा है.
गौर रहे कि मंडी-पठानकोट हाईवे में 19 किमी का स्ट्रैच 545 करोड़ से अभी-अभी बनकर तैयार हो गया है और हालांकि, अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है. कंपनी का यह भी तर्क है कि नवनिर्मित हाईवे के बाद बहुत से स्थानों पर जमीन की सेटेलमेंट हो रही है और फिलहाल, अंतिम पड़ाव में काम हो रहा है और जल्द ही इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. धर्मशाला से मनाली को यह हाईवे जोड़ेगा और सैलानियों के लिए बड़ी राहत की खबर है.