रांची: झारखंड में आज गुरुवार से एक बार फिर मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ने वाली हैं।. रांची मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 सितंबर से 20 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा समेत झारखंड के 18 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के 18 जिलों में है ऑरेंज अलर्ट
आज झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि चेतावनी की तीव्रता अलग-अलग जारी की गई है. जहां रांची मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार आज 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर-पूर्वी झारखंड के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट बताया गया है. जहां ऑरेंज अलर्ट वाले 18 जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. जबकि येलो अलर्ट वाले 6 जिले देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज हैं.
इन जिलों में है आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
आज झारखंड के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना बताई गई है. इनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. जहां दक्षिण, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा का खतरा ज्यादा बताया गया है.
| शहर | तापमान न्यूनतम/अधिकतम | AQI |
| रांची | 23°C/30°C | उपलब्ध नहीं |
| खूंटी | 24°C/31°C | उपलब्ध नहीं |
| गुमला | 23°C/30°C | उपलब्ध नहीं |
| सिमडेगा | 23°C/30°C | 87 |
ये आंकड़ा बुधवार का है
जानें आज किन जिलों में मौसम रहेगा सुहावना
आज बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और लातेहार जैसे दक्षिण-मध्य जिलों में तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहने और मौसम सुहावना महसूस होने की संभावना है. हालांकि इन जिलों में भी अचानक गरज-चमक और बारिश हो सकती है. इसलिए इसे पूरी तरह साफ मौसम नहीं माना जा सकता है.
इन जिलों में है तापमान में बदलाव की संभावना
रांची मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड का अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी बारिश और बादलों के बावजूद तापमान में अचानक बहुत बड़ी गिरावट या बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है. जहां जमशेदपुर के लिए आज करीब 32/25°C और बोकारो के लिए करीब 33/27°C का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
जानें 17 से 21 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
17 सितंबर: आज पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है.
18 सितंबर: बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है.
19 सितंबर: कई हिस्सों में बारिश तथा स्थानीय तौर पर गरज-चमक हो सकती है.
20 सितंबर: कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी.
21 सितंबर: मौसम में कुछ सुधार के संकेत हैं, हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल या हल्की बारिश हो सकती है.
ऐसे में कुल मिलाकर, 17 सितंबर को झारखंड में मौसम सक्रिय रहने वाला है. आज झारखंड के सभी 24 जिलों में वज्रपात का खतरा है, जबकि 18 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में येलो चेतावनी बताई गई है. 20 सितंबर तक बारिश और गरज-चमक का दौर बने रहने की संभावना है.