Last Updated:
Today Kark Rashifal: कर्क राशि वाले जातकों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. अचानक लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं. वहीं आज लंबी दूरी की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 28 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही आज दिनभर ध्रुव योग का प्रभाव रहेगा और तैतिल करण रहने वाला है. चंद्रदेव आज पहले मीन राशि में विराजमान रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति के चलते आज कर्क राशि के जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि वालों को किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. अचानक लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं. वहीं आज लंबी दूरी की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. दिन में थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा. आज सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा. इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा.
ध्रुव योग में कैसी रहेगी लव लाइफ?
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. पार्टनर की किसी बात को लेकर मन में गलतफहमी पैदा हो सकती है. ऐसे में बिना पूरी बात समझे प्रतिक्रिया देने से बचें. अगर आप रिश्ते में हैं तो साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से स्थिति बेहतर हो सकती है. वहीं विवाहित जातकों को भी छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचना चाहिए. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित के माध्यम से रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं होगा.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर धैर्य के साथ काम करना होगा. आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट और संयमित तरीके से रखें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े निवेश या व्यापारिक निर्णय में जल्दबाजी से बचना चाहिए. आज पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है, लेकिन किसी भी सौदे से पहले जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए आज का दिन
छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देने वाला रहेगा. पढ़ाई के दौरान मन भटक सकता है या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. ऐसे में पढ़ाई का समय छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर तैयारी करना लाभदायक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी रणनीति में अचानक बदलाव करने से बचना चाहिए. आज किसी शिक्षक या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपकी तैयारी को बेहतर दिशा दे सकती है.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है. आज घर और काम से जुड़ी जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना जरूरी होगा. मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जा सकता है. कामकाजी महिलाओं को कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों का दिशा शूल पूर्व दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज भोलेनाथ को शहद, दूध, जल चढ़ाएं और उनका अभिषेक करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.