Prem Vivah Ki Rekha: प्रेम विवाह होगा या नहीं? हाथ में कहां होती है शादी की रेखा, हस्तरेखा शास्त्र से जानें लव मैरिज कितनी होगी सफल

Prem Vivah Ki Rekha: प्रेम विवाह होगा या नहीं? हाथ में कहां होती है शादी की रेखा, हस्तरेखा शास्त्र से जानें लव मैरिज कितनी होगी सफल


Hath Me Prem Vivah Ki Rekha: हाथ में जिस प्रकार से आयु रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा या सूर्य रेखा होती है, वैसे ही विवाह की भी रेखा हथेली में होती है. विवाह की रेखा से यह पता चलता है कि आप परिणय सूत्र में बंधेंगे या नहीं? आपका प्रेम विवाह होगा या फिर माता-पिता के मन के अनुसार शादी करेंगे. अगर प्रेम विवाह करेंगे तो वह सफल होगा या आपकी लव मैरिज बीच में टूट सकती है, तलाक की नौबत तो नहीं आएगी? आज हम बात करने वाले हैं लव मैरिज के बारे में. आपकी हथेली में ​विवाह की रेखा कहां होती है? प्रेम विवाह होगा या नहीं?

हाथ में विवाह की रेखा

आप अपने दाहिने हाथ की ह​थेली को ध्यान से देखें. आपकी कनिष्ठा अंगुली यानि सबसे छोटी अंगुली के नीचे और हृदय रेखा से ऊपर की ओर मध्य में एक छोटी सी रेखा दिखाई दे रही होगी. आप इस लेख में लगे फोटो को देख सकते हैं. यह विवाह की रेखा होती है. इस रेखा को देखकर ही विवाह का विचार किया जाता है.

सामान्य तौर पर लोगों के हाथों में यह रेखा एक, दो या उससे अधिक की संख्या में हो सकती है. इन रेखाओं की संख्या को देखकर लोग कहते हैं कि आपके हाथ में एक रेखा है तो एक शादी होगी, तीन रेखा है तो तीन शादी होगी. लेकिन ऐसा सच नहीं होता.

हाथ में प्रेम विवाह की रेखा

अब बात करते हैं प्रेम विवाह की. हाथ में प्रेम विवाह की कोई एक रेखा नहीं होती है, जिसे देखकर आप कह दें कि आपकी लव मैरिज होगी. प्रेम विवाह के योग को देखने के लिए हाथ में विवाह रेखा के साथ गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत की स्थिति को देखना होगा.

जिस व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा है, उसके साथ ही जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच में गैप हो. प्रारंभ से ही ये दोनों रेखाएं आपस में मिली हुई न हों, वे आपस में जुड़ी न हों. वहीं हृदय रेखा शनि पर्वत को पार करके गुरु के पर्वत पर जाती हो. गुरु पर्वत तर्जनी अंगुली यानि अंगूठे से पहले वाली अंगुली के ठीक नीचे स्थित होता है.

जिन लोगों के हाथ में रेखाओं की ऐसी स्थिति होती है, उन लोगों के प्रेम विवाह होने की संभावना अधिक होती है. गुरु पर्वत तक जाने वाली हृदय रेखा यह बताती है कि व्यक्ति दिल खोलकर प्रेम करने वाला है. वह प्रेम कुछ कर गुजरने की इच्छा रखता है.

प्रेम विवाह का सोच समझकर लेते हैं फैसला

हथेली में ऊपर की स्थिति हो, साथ ही जिनके हाथ में हृदय रेखा आगे जाकर दो भागों में बंट जाती है, उसकी एक रेखा गुरु पर्वत पर और दूसरी रेखा शनि पर्वत यानि मध्यमा अंगुली के नीचे जाती हो तो ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होता है, लेकिन ये लोग बहुत ही सोच समझकर प्रेम विवाह का फैसला करते हैं.

उन्नत शुक्र पर्वत से भी होती है लव मैरिज

जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत यानि अंगूठे के नीचे का क्षेत्र उन्नत स्थिति में हो, वह ज्यादा उठा हुआ या ज्यादा नीचे न हो तो ऐसे लोगों की लव मैरिज होने की संभावना होती है.

लव मैरिज कितनी होगी सफल?

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी होती है, उस पर क्रॉस का निशान होता है या फिर आगे से वो दो भागों में बंट जाती है, ऐसे लोगों का प्रेम विवाह आगे जाकर संकट में आता है. उन लोगों की लव मैरिज में परेशानियां आ सकती हैं, उनका तलाक भी हो सकता है.



Source link