Bihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट

Bihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट


Last Updated:

Bihar Weather Update 28 September: बिहार में 28 सितंबर को मौसम बदलेगा. उत्तर-पश्चिम बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि बाकी जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है. तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है. लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानें बिहार कल के मौसम का अपडेट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं.(सांकेतिक फोटो-एआई)

पटना: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच 28 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि बाकी जिलों में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. जानें बिहार कल के मौसम का अपडेट.

क्यों बदलेगा बिहार का मौसम?
मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. उत्तरी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 27 सितंबर को भी सक्रिय है. इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अगले 12 घंटों में पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है. इसके अलावा बिहार से झारखंड, ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण गर्त बना हुआ है. यह सिस्टम भी बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है. दक्षिणी तटीय म्यांमार और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र भी अगले दिनों में उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बिहार में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

28 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 सितंबर को बिहार के उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. राज्य के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में वज्रपात का अलर्ट
28 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे पहले 27 सितंबर को उत्तर बिहार के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान
बारिश की गतिविधियों के बीच तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

27 सितंबर को कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून सक्रिय रहा. पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और पटना में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. 26 सितंबर को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 27 सितंबर को डेहरी (रोहतास) में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
28 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए. किसानों को भी गरज-चमक के दौरान खेतों में काम करने से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.



Source link