ई-रिक्शा में छिपाकर ले जा रहे थे लाखो का माल, पुलिस ने दबोचा, देशी शराब की पेटियां जब्त

ई-रिक्शा में छिपाकर ले जा रहे थे लाखो का माल, पुलिस ने दबोचा, देशी शराब की पेटियां जब्त


Last Updated:

Morena Illegal Liquor: मुरैना ने पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ई-रिक्शा में छिपाकर ले जा रहे 14 पेटी देशी शराब को जब्त किया है. ई-रिक्शा को रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया..

Zoom

मुरैना में ई-रिक्शा में पकड़ी गई अवैध शराब

मुरैना. जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने ई-रिक्शा की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 14 पेटी देशी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार शराब और ई-रिक्शा की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये है. इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ई-रिक्शा को रोक लिया. तलाशी लेने पर उसकी सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 14 पेटी देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नेटवर्क की जांच में लगी पुलिस
स्टेशन रोड थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब के इस कारोबार के पीछे कोई और व्यक्ति या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.



Source link