महंत सोमनाथ गिरी का महिला के साथ कथित अश्लील वीडियो चैट वायरल! मचा हड़कंप, महंत ने दी सफाई

महंत सोमनाथ गिरी का महिला के साथ कथित अश्लील वीडियो चैट वायरल! मचा हड़कंप, महंत ने दी सफाई


Last Updated:

करहिया के गोलेश्वर महादेव मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी का महिला के साथ कथित अश्लील वीडियो चैट का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले को लेकर गांव की पंचायत ने महंत को मंदिर से हटाने पर सहमति बनने की बात भी सामने आई है. वहीं महंत ने वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बताया है.

Zoom

गोलेश्वर महादेव मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी पर लगे आरोप

ग्वालियर. ग्वालियर जिले के करहिया स्थित गोलेश्वर महादेव मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस वीडियो में महंत एक महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील वीडियो चैट करते हुए नजर आ रहे हैं. चैट के दौरान पास खड़े किसी व्यक्ति ने मोबाइल से यह वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

वीडियो सामने आने के बाद करहिया और आसपास के क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया. मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई. पंचायत में मौजूद लोगों के बीच महंत को मंदिर से हटाने को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई है. वहीं महंत सोमनाथ ने इन आरोपो को खारित करते हुए बदनाम करने की साजिश बताई है.

महंत सोमनाथ ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महंत सोमनाथ गिरी महाराज का भी बयान सामने आया है. उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है. महंत का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है. उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे मिर्ची बाबा के एक शिष्य पर आरोप लगाए हैं.
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महंत सोमनाथ गिरी महाराज का भी बयान सामने आया है.

उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है. महंत का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है. उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे मिर्ची बाबा के एक शिष्य पर आरोप लगाए हैं. महंत सोमनाथ गिरी महाराज ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है.



Source link