Last Updated:
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी की किस्मच ही चमक गई. उनके वायरल भजन से उन्हें घर-घर में बड़ी पहचान मिली है. बुंदेलखंड के दृष्टिहीन सुनील लोधी पर हनुमान जी और नीम करौली बाबा की ऐसी कृपा हुई कि वह अब अपनी आंखों से बाहरी दुनिया को देख सकेंगे. सीएम के बाद फिल्म की डायरेक्टर अनुप्रिया नागर ने मुंबई में उनकी आंखों का इलाज कराने की बात कही है.
प्रोड्यूसर ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली. बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी इन दिनों अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. फिल्म की कमाई के साथ-साथ उनके भी लगातार चर्चे हो रहे हैं. जन्म से दृष्टिबाधित सुनील ने अपनी इस कमी को कभी अपनी गायकी के आड़े नहीं आने दिया. अब उनकी अंधेरी दुनिया में रोशनी की एक नई उम्मीद जगी है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर सुनील के इलाज के लिए बड़ा कदम उठाने वाली है.
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, अनुप्रिया नागर ने सुनील के लिए मुंबई के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ से बात भी कर ली है. सुनील के मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे. इस जांच के बाद ही ये तय होगा कि उनकी आंखों की रोशनी दोबारा आने की कितनी संभावना हैं. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि ये इलाज उनके लिए संभव है या नहीं.
सीएम ने भी बढ़ाया था मदद के लिए हाथ
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले सुनील लोधी का फिल्म में गाए इस भजन के बाद दिन ही पलट गए हैं. उन्होंने अपने इस भजन से लोगों का ऐसा दिल जीता कि वह रातोंरात चर्चा में आ गए. अब अनुप्रिया नागर ने उनके लिए बड़ा कदम उठाया है. लेकिन इससे पहले उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी हुई थी. उन्होंने उन्हें इलाज में हर संभव मदद करने का भरोसा जताया था. अब उनके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने भी सुनील के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.
‘हनुमान अंश’ से मिली बड़ी पहचान भजन से मिली पहचान
सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपने टैलेंट के आड़े नहीं आने दिया. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो पहले भी लोगों का दिल जीत लेती थी. लेकिन अपनी आंखों को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने बुंदेली लोक गायकी को अपना हुनर बनाया. इस सिंगिंग टैलेंट के जरिए उन्हें अब आकर अपनी बड़ी पहचान मिली है.
बता दें कि नीम करौरी बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 2 हफ्ते तक लोगों के दिलों में जगह नहीं बनाई थी. लेकिन रिलीज के 2 हफ्ते बाद फिल्म की कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब तक फिल्म की कमाई जारी है. इस फिल्म के भजन से ही सुनील की जिंदगी भी संवर गई. उन्होंने अपनी आवाज में गाया गया भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ से लोगों का दिल जीता और आज वह घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं.