VIDEO: इंसान है या पक्षी… गोली की रफ्तार से जा रही थी गेंद, कूपर कॉनोली ने उड़ते हुए लपका अद्भुत कैच

VIDEO: इंसान है या पक्षी… गोली की रफ्तार से जा रही थी गेंद, कूपर कॉनोली ने उड़ते हुए लपका अद्भुत कैच


होमखेलक्रिकेट

इंसान है या पक्षी, कॉनोली ने हवा में उड़ते हुए लपका मार्करम का अद्भुत कैच

Last Updated:

Cooper Connolly Stunning Catch: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. मैच की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड की बॉल पर एडेन मार्करम को कूपर कॉनोली ने एक हाथ से अद्भुत कैच लपककर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके साथ ही मार्करम वनडे में मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले छठे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए. इस झटके के बाद प्रोटियाज टीम शुरुआती उबरने की कोशिश में जुट गई.

Zoom

कूपर कॉनोली ने एक हाथ से लपका अविश्वसनीय कैच. (Screengrab)

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में फैंस को पहले ही ओवर में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कंगारू कप्तान का यह फैसला सही साबित होने में एक गेंद से ज्यादा का समय नहीं लगा. अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने मैच की पहली ही गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को ऐसा झटका दिया, जिसे मेजबान टीम लंबे समय तक याद रखेगी.

मैच की पहली गेंद पर ही जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) का सामना करने उतरे प्रोटियाज टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram). हेजलवुड ने पहली गेंद शॉर्ट और ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर फेंकी. मार्करम ने गेंद की लंबाई भांपते ही कवर-पॉइंट की तरफ एक करारा और जोरदार शॉट जड़ा. गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन वहां तैनात युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कॉनोली (Cooper Connolly) के मन में कुछ और ही था. कॉनोली ने अपनी दाईं ओर हवा में शानदार छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया.



Source link