CM मोहन यादव के पैतृक घर पर चला हथौड़ा, सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण पर एक्शन शुरू

CM मोहन यादव के पैतृक घर पर चला हथौड़ा, सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण पर एक्शन शुरू


Last Updated:

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पैतृक मकान से हुई है. मुख्यमंत्री रविवार को अपने पैतृक निवास पहुंचे थे. उन्होंने यहां पूजन-पाठ किया और इसके बाद वहां से रवाना हो गए. उनके जाने के बाद नगर निगम की टीम ने मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी.

सिंहस्थ कुंभ 2028 को देखते हुए उज्जैन में कई बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं. इसी के तहत खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है. इस सड़क के चौड़ीकरण की जद में करीब 272 इमारतें आ रही हैं. करीब 9.80 करोड़ रुपये की लागत से यह सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है. इसमें मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने पैतृक घर भी आ रहा है. उन्होंने अपने घर को तोड़ने से पहले पूजा-पाठ किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान को भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के बाद खुद हटाने का फैसला लिया है. उन्होंने इसे विकास कार्यों के लिए अपनी ओर से उदाहरण पेश करने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर एक बड़े अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. शहर के विकास के लिए कई बार व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर एक बड़े अभियान की शुरुआत हो रही है. इसके लिए हम सभी को मिलकर समाज और शहर के हित में कई कठिन निर्णय लेने पड़ रहे हैं. ऐसे फैसलों में व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता देना जरूरी है.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

मोहन यादव ने कहा, “मुझे इस बात का संतोष है कि इस अभियान में मैं भी सहभागी हूं. जिस जगह मेरा जन्म हुआ और जहां मैंने अपना बचपन बिताया, उस स्थान को लेकर भावनाएं जुड़ी हुई हैं. इसके बावजूद हमने स्वयं से शुरुआत करने का निर्णय लिया है. शासन की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए जो जरूरी है, उसका पालन करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं.”

सीएम ने कहा कि उन्होंने भी इस मामले में अपने स्तर पर शुरुआत करने का निर्णय लिया है. जिस मकान में उन्होंने अपना बचपन बिताया, उसे हटाने का फैसला उनके लिए भावुक पल भी है. उन्होंने कहा कि शासन की व्यवस्थाओं का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं से शुरुआत की है.

सड़क चौड़ीकरण के लिए क्षेत्र में कार्रवाई शुरू होने के बाद अब आसपास की अन्य इमारतों पर भी नगर निगम की कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि विकास कार्यों के लिए कई लोग स्वेच्छा से अपनी जगह छोड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री के पैतृक मकान से कार्रवाई की शुरुआत को इसी संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है कि सिंहस्थ के लिए होने वाले विकास कार्यों में सभी की भागीदारी हो.



Source link