चावल के आटे की झंझट छोड़िए, सूजी से बनाएं यूपी का दाल फरा, चना दाल की चटपटी स्टफिंग बढ़ा देगी स्वाद, जानिए रेसिपी

चावल के आटे की झंझट छोड़िए, सूजी से बनाएं यूपी का दाल फरा, चना दाल की चटपटी स्टफिंग बढ़ा देगी स्वाद, जानिए रेसिपी


Last Updated:

Suji Dal Fara Recipe: उत्तर प्रदेश का पारंपरिक दाल फरा अब सूजी की मदद से भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसमें सूजी का नरम आटा बनाकर चना दाल की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. फरे को गुझिया जैसा आकार देकर तेल में तलने के बजाय भाप में पकाया जाता है. चना दाल में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और देसी मसाले मिलाने से इसका स्वाद चटपटा हो जाता है. भाप में पकने के बाद राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ाता है. इसे सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए बनाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सूजी से बनाएं यूपी का फरा, आसान रेसिपी (इमेज AI)

Suji Dal Fara Recipe: सुबह रसोई में सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब स्वादिष्ट नाश्ता भी बनाना हो और ज्यादा समय भी न लगे. रोज पोहा, उपमा या पराठे से मन ऊब जाए तो कुछ अलग बनाने का ख्याल आता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश का दाल फरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आमतौर पर इसे चावल के आटे से तैयार किया जाता है, लेकिन इसकी तैयारी में थोड़ा समय और मेहनत लग सकती है, अगर आपके पास चावल का आटा नहीं है तो भी फरा बनाया जा सकता है.

सूजी की मदद से इसका आसान वर्जन तैयार किया जा सकता है. चना दाल की चटपटी स्टफिंग और भाप में पकाने का तरीका इसे नाश्ते या टिफिन के लिए खास बना देता है.

सूजी से ऐसे तैयार करें फरा
कुकिंग एक्सपर्ट पारुल ने सूजी से फरा बनाने का आसान तरीका बताया है. इसमें सूजी से नरम आटा तैयार किया जाता है और उसके अंदर मसालेदार चना दाल की स्टफिंग भरी जाती है. इसके बाद फरों को भाप में पकाया जाता है. आखिर में राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.

सबसे पहले बनाएं सूजी का आटा
एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी लें. इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा करके हल्का गर्म पानी मिलाते हुए आटा गूंदें. सूजी पानी सोखती है इसलिए आटा बहुत सख्त न रखें. इसे थोड़ा नरम रखना बेहतर रहेगा. आटा तैयार होने के बाद इसके ऊपर हल्का सा तेल लगाएं और ढककर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. इससे सूजी अच्छी तरह सेट हो जाएगी.

(इमेज AI)

चना दाल की चटपटी स्टफिंग
फरा का स्वाद काफी हद तक उसकी स्टफिंग पर निर्भर करता है. इसके लिए आधा कप चना दाल को 2 से 3 घंटे पानी में भिगो दें. दाल नरम होने के बाद इसका पानी अच्छी तरह निकाल लें. अब इसे चॉपर या मिक्सी में डालें. इसमें 2 से 3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, 7 से 8 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच जीरा और 5 से 6 साबुत काली मिर्च डालें. सभी चीजों को बिना पानी डाले दरदरा पीसें. ध्यान रखें कि दाल को बिल्कुल बारीक पेस्ट नहीं बनाना है. दरदरी पिसी दाल से स्टफिंग का स्वाद और टेक्सचर अच्छा रहता है.

मसालों से बढ़ाएं स्वाद
पिसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें. इसमें स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, थोड़ा सा गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. आपकी चटपटी दाल स्टफिंग तैयार है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फरा को दें गुझिया जैसा आकार
अब सूजी के सेट हुए आटे को एक बार फिर अच्छी तरह मसल लें. इसकी एक बड़ी लोई बनाकर इसे मीडियम मोटाई में बेलें. किसी छोटी कटोरी या कुकी कटर की मदद से गोल टुकड़े काट लें. एक गोल टुकड़े के बीच में करीब 1 चम्मच दाल की स्टफिंग रखें. इसे आधा मोड़कर गुझिया की तरह बंद करें और किनारों को हल्के हाथ से दबा दें. इसी तरह बाकी फरे भी तैयार कर लें.

View this post on Instagram





Source link