Last Updated:
Rapido ड्राइवर ने पिन और हेलमेट तो ले लिया, लेकिन पैसेंजर के बैठने से पहले ही बाइक लेकर निकल गया. लड़की वहीं खड़ी रह गई और ड्राइवर करीब 10 मिनट तक अकेले ही डेस्टिनेशन की ओर बढ़ता रहा. X पर इस मजेदार घटना की पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने जमकर कमेंट किए और हंसी-मजाक किया.
पैसेंजर के बैठने से पहले ही बाइक लेकर निकल गया रैपिडो ड्राइवर(फोटो:X-@kreepkroop)
ऑनलाइन कैब या बाइक टैक्सी बुक करते समय अक्सर लोग ड्राइवर के आने का इंतजार करते हैं. खासकर बाइक से सफर करने वालों के लिए हेलमेट मिलते ही लगता है कि अब बस बैठना है और सफर शुरू. लेकिन सोचिए, आप बाइक पर बैठने के लिए आगे बढ़ें और ड्राइवर आपको बैठने का मौका दिए बिना ही निकल जाए तो? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. मामला Rapido बाइक टैक्सी से जुड़ा है. एक लड़की ने X पर अपनी आपबीती शेयर की, जिसमें बताया कि कैसे ड्राइवर उसे लिए बिना ही डेस्टिनेशन की ओर निकल पड़ा. सबसे मजेदार बात यह रही कि ड्राइवर को काफी देर तक यह अहसास ही नहीं हुआ कि बाइक पर पैसेंजर बैठी ही नहीं है.
X पर @kreepkroop नाम के हैंडल से इस घटना को शेयर किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, Rapido ड्राइवर लोकेशन पर पहुंचा और लड़की ने उसे पिन बता दिया. इसके बाद ड्राइवर ने उसे हेलमेट भी दे दिया. यहां तक तो सब कुछ बिल्कुल सामान्य था. लेकिन असली गड़बड़ इसके बाद हुई. लड़की जैसे ही बाइक पर बैठने के लिए आगे बढ़ीं, ड्राइवर ने बाइक आगे बढ़ा दी. यानी पैसेंजर के बैठने का इंतजार किए बिना ही वह अपनी मंजिल की तरफ चल पड़ा.
पीछे पैसेंजर थी ही नहीं
लड़की ने बताया कि ड्राइवर को शायद लगा कि वह बाइक पर बैठ चुकी हैं. इसी गलतफहमी में वह डेस्टिनेशन की तरफ निकल गया. इधर लड़की अपनी जगह पर ही खड़ी रह गई और उधर ड्राइवर बाइक लेकर आगे बढ़ता चला गया. पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया गया कि ड्राइवर पिछले करीब 10 मिनट से डेस्टिनेशन की ओर जा रहा था, लेकिन उसके पीछे कोई पैसेंजर थी ही नहीं. यानी सफर शुरू तो हो गया था, लेकिन जिस शख्स को मंजिल तक पहुंचाना था, वह वहीं छूट गया.
my rapido driver arrived, i gave him my pin, wore his helmet, and next thing i know, he’s started the trip and driven off WITHOUT ME??? he’s been driving for the past 10 minutes without realizing there’s nobody behind him what the hell manpic.twitter.com/wn7aNXux3f