हिमाचल के नाहन से भाजपा के सीनियर नेता विनय गुप्ता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, विधानसभा चुनाव भी लड़े थे

हिमाचल के नाहन से भाजपा के सीनियर नेता विनय गुप्ता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, विधानसभा चुनाव भी लड़े थे


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल के सिरमौर से भाजपा नेता विनय गुप्ता का निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने दुख जताया.राजीव बिंदल ने लिखा कि  विनय जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है और विश्वास करना कठिन हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे. वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विनय गुप्ता नाहन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे.

नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से भाजपा के वरिष्ठ विनय गुप्ता का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली. उनके निधन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने दुख जताया है.  बिंदल ने कहा कि समर्पित एवं कर्मठ नेता विनय गुप्ता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक और मन को गहराई तक व्यथित करने वाला है.

जानकारी के अनुसार, विनय गुप्ता नाहन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिला थी. वह अपनी पंचायत में तीन बार प्रधान रहे और नाहन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष भी रहे. वर्ष 2018 में उन्हें सिरमौर भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था और इस दौरान वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे.

उनके निधन पर राजीव बिंदल ने लिखा कि  विनय जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है और विश्वास करना कठिन हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे.  विनय गुप्ता जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक अपूरणीय क्षति है. लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बावजूद संगठन के प्रति उनका समर्पण और आत्मीय जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ. स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बीच भी वे संगठन के कार्यों और कार्यकर्ताओं से निरंतर जुड़े रहते थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. विनय गुप्ता जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय था.

बिंदल ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता से पूरे अपनत्व के साथ मिलते थे. उनके व्यवहार में सदैव विनम्रता रही और समाज एवं संगठन के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना और प्रतिबद्धता थी. उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा में लगाया. विनय जी का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी परिवार और पूरे सिरमौर के लिए भी एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है.  प्रभु श्री राम जी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों, प्रियजनों और सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.



Source link