बिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावना

बिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावना


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में चक्रवात अर्णब का असर अब कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग ने आज से राज्यवासियों को राहत मिलने की बात कही है. आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर धीमा रहेगा. कई जिलों में धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी. इसके बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार में आज से बारिश से राहत(सांकेतिक फोटो)

पटनाः बिहार में पिछले 72 घंटे से तबाही मचाने के बाद अब चक्रवात ‘अर्णब’ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. आज रविवार (27 सितंबर) को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. यानी आज से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की अधिक संभावना है. हालांकि, पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है.

30 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा धीमा

  • मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 सितंबर से 30 सितंबर तक बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा. आने वाले दिनों में कई जिलों में अच्छी धूप निकलने की संभावना है. बारिश थमने के साथ ही अब राज्य में गर्मी और उमस फिर से बढ़ने लगेगी.
  • 28 सितंबर को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, 29 और 30 सितंबर को तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बीते दिनों राज्य का अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया था.

बीते 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

  • बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा बारिश खगड़िया जिले में दर्ज की गई. खगड़िया में औसत से 474 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. इसके बाद सीवान और बेगूसराय में 450% ज्यादा बारिश हुई. मुंगेर जिले में औसत से 339% से अधिक बारिश दर्ज की गई.
  • पटना समेत 6 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हुई और दिनभर काले बादल छाए रहे .बीते शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भागलपुर में 31.8 डिग्री, कैमूर में 31.1 डिग्री, गया में 31 डिग्री, दरभंगा में 29.1 डिग्री और पटना में 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

चक्रवात ‘अर्णब’ के कारण क्यों हुई इतनी बारिश?

  • अर्णब का असर बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ था. वहां पहले कम दबाव का क्षेत्र बना, जो बाद में मजबूत होकर चक्रवाती सिस्टम में बदल गया. इसके प्रभाव से नमी बिहार तक पहुंची. साथ ही उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने भी इस नमी को बारिश में बदल दिया. इन दोनों सिस्टम के एक साथ मिलने से बिहार में बीते तीन दिनों तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई.

नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की स्थिति बरकरार

  • बारिश थमने के बावजूद राज्य की नदियों में उफान जारी है. कोसी और बागमती नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है.
  • सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. शनिवार को पटना के कंकड़बाग, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन, राजेंद्र नगर, राजीव नगर और इंद्रपुरी जैसे इलाकों में भारी जलजमाव हो गया .वहीं, बाढ़ के दियारा इलाके में 1 किलोमीटर के दायरे में भीषण नदी कटाव हो रहा है, जिससे चिरैया गांव पर संकट मंडरा रहा है. उधर बांका के पौकरी गांव के पास बदुआ नदी में शनिवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

मानसून सीजन में अब भी 32% कम बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों की इस तेज बारिश के बावजूद पूरे मानसून सीजन में बिहार में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम ही है. राज्य में अब तक 968.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 657.9 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है. इस तरह बिहार में अब भी सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है.



Source link