PM मोदी के बर्थडे पर रणवीर ने 1000 बेटियों की पढ़ाई का लिया जिम्मा, आलिया-रणबीर 20 स्कूलों की बदलेंगे तस्वीर

PM मोदी के बर्थडे पर रणवीर ने 1000 बेटियों की पढ़ाई का लिया जिम्मा, आलिया-रणबीर 20 स्कूलों की बदलेंगे तस्वीर


Last Updated:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने जनसेवा का एक नया संदेश दिया है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने केंद्र सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ते हुए समाज कल्याण के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक संकल्प लिया हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सितारे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक कामों के जरिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शिक्षा से जुड़े बड़े संकल्प लिए हैं. जहां रणवीर सिंह ने 1,000 लड़कियों की पढ़ाई में मदद करने का ऐलान किया, वहीं आलिया और रणबीर ने मुंबई के 20 बीएमसी स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है.

‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. सफेद कुर्ते में सादगी के साथ पहुंचे रणवीर ने बप्पा का शुक्रिया अदा किया.

रणवीर के कंधों पर 1000 बेटियों की पढ़ाई

मीडिया से बातचीत के दौरान रणवीर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक बड़ा सामाजिक संकल्प लेते हुए कहा, ‘गणेश चतुर्थी और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर 1000 बेटियों की शिक्षा का समर्थन करने का संकल्प लेता हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहेगा.’



Source link