लंदन जा रही फ्लाइट में चले लात-घूंसे, प्लेन को बना दिया अखाड़ा, पायलट-एयरहोस्टेस की अटकी सांसें

लंदन जा रही फ्लाइट में चले लात-घूंसे, प्लेन को बना दिया अखाड़ा, पायलट-एयरहोस्टेस की अटकी सांसें


Last Updated:

सिलहट से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों की बहस अचानक मारपीट में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए और इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई. केबिन क्रू और साथी यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इस घटना में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं है.

Zoom

विमान में हुई लड़ाई.

सिलहट से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों की बहस ने ऐसा रंग लिया कि आसमान में ही मुक्केबाजी शुरू हो गई. घटना 16 सितंबर की है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. दोनों यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई. केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. घटना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की सिलहट-लंदन उड़ान में हुई. एयरलाइन के जनरल मैनेजर फॉर पब्लिक रिलेशंस मोहिउद्दीन अहमद ने बताया कि उड़ान के दौरान दो यात्री आपस में भिड़ गए और क्रू ने हस्तक्षेप करके स्थिति संभाली.

शुरुआत में झगड़ा किस बात पर हुआ, इसकी आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है. कुछ स्थानीय रिपोर्टों में सीट को लेकर विवाद का जिक्र है, लेकिन इसे एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर पुष्ट नहीं किया है. वीडियो में दोनों यात्रियों को पहले बहस करते और फिर एक-दूसरे पर हाथ उठाते देखा जा सकता है. देखते ही देखते विमान का माहौल बदल गया. आसपास बैठे यात्री तमाशबीन बने रहे, फिर कुछ लोग दोनों को अलग करने के लिए आगे आए. मारपीट इतनी बढ़ी कि एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई.

AIRPLANE BRAWL: Two male passengers got into a physical fight aboard a Biman Bangladesh Airlines flight from London to Bangladesh after an argument escalated, frightening nearby passengers, including children and elderly travelers.

फ्लाइट में झगड़ा जमीन पर होने वाली आम मारपीट जैसा मामला नहीं माना जाता. विमान में किसी यात्री का आक्रामक व्यवहार दूसरे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है. ब्रिटेन की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, गंभीर रूप से बाधा डालने वाले यात्रियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, उन पर आपराधिक कार्रवाई हो सकती है, भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है और एयरलाइन उन्हें भविष्य में उड़ान भरने से प्रतिबंधित भी कर सकती है. कुछ मामलों में विमान का रूट बदलने यानी डायवर्जन का खर्च भी यात्री से वसूला जा सकता है.

ऐसी घटनाओं में कार्रवाई सिर्फ फ्लाइट के अंदर दोनों को अलग करने तक सीमित नहीं रहती. भारत में भी नागरिक उड्डयन नियमों के तहत अनियंत्रित या उपद्रवी यात्रियों के खिलाफ नो-फ्लाई प्रतिबंध लगाए जाते हैं. 2023 में सरकार ने बताया था कि 2020 से उस समय तक 149 यात्रियों को अलग-अलग अवधि के लिए नो-फ्लाई सूची में रखा गया था. नियमों के तहत एयरलाइन की आंतरिक समिति घटना की जांच कर प्रतिबंध की अवधि तय कर सकती है और गंभीर मामलों में मामला कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक भी जा सकता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login





Source link