‘रामायण’ के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, देखिए वीडियो

‘रामायण’ के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, देखिए वीडियो


Last Updated:

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड इवेंट में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की एंट्री हुई. इस दौरान पैपराजी ने चिल्लाकर ‘जय श्री राम’ कहा, तो मिस्टर बीस्ट कुछ पल के लिए असमंजस में पड़ गए. इसके बाद पास खड़े रणबीर कपूर तुरंत आगे आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए मिस्टर बीस्ट को ‘जय श्री राम’ बोलने का इशारा किया. रणबीर के कहने पर जब मिस्टर बीस्ट ने श्रीराम का जयकारा लगाया, तो पूरा इवेंट तालियों से गूंज उठा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रामायण के इवेंट में शामिल हुए मिस्टर बीस्ट. (फोटो साभार: Instagram@mrbeast/ranbir__kapoor82)

नई दिल्ली. मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट इन दिनों मुंबई में हैं. वह रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए भारत पहुंचे हैं. 26 सितंबर को आयोजित एक खास इवेंट में मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मंच साझा किया. इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैपराजी ने चिल्लाकर कहता है ‘जय श्री राम, मिस्टर बीस्ट.’ शुरुआत में मिस्टर बीस्ट थोड़े हिचकिचाए और समझ नहीं पाए कि क्या प्रतिक्रिया दें. तभी पास खड़े रणबीर कपूर ने उन्हें समझाया और जय श्रीराम बोलने का इशारा किया, रणबीर की बात सुनते ही मिस्टर बीस्ट ने बड़े उत्साह के साथ ‘जय श्रीराम’ कहा, जिसे सुनते ही वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे.

रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट को प्रभु श्रीराम के बारे में बताया

इसके बाद रणबीर कपूर मिस्टर बीस्ट को भगवान श्री राम की महिमा और उनके आदर्शों के बारे में समझाते हुए नजर आए. रणबीर ने उन्हें बताया, ‘भगवान राम का जन्म एक राजकुमार के रूप में हुआ था और उनके पास सब कुछ था. लेकिन अपने पिता के वचन को पूरा करने और अपने कर्तव्य के लिए उन्होंने अपना सब कुछ त्याग दिया. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है. मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए आपको हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और इस महान गाथा की शुरुआत को करीब से जानने का मौका मिलेगा.’

View this post on Instagram





Source link