140kg वाले रहकीम ने 16 गेंद में 49 रन कूटे, टीम को CPL फाइनल में पहुंचाया
Last Updated:
CPL 2026 के पहले क्वालीफायर में एंटीगुआ बारबुडा फालकॉन्स ने गुयाना अमेजॉन वारियर्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए गुयाना अमेजॉन वारियर्स की पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर ही सिमट गई. जवाब में एंटीगुआ बारबुडा फालकॉन्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में एक विकेट खोकर फाइनल में जगह बना ली.
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-1 में रहकीम कॉर्नवाल का धमाका
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर्स में शुमार लगभग 140 किलो के रहकीम कॉर्नवाल ने 16 गेंद में 49 रन बनाते हुए अपनी टीम को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया. एंटीगुआ बारबुडा फालकॉन्स ने क्वालीफायर-1 में गुयाना अमेजॉन वारियर्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. लीग में टॉप पर रहने वाली गुयाना अमेजन के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका और है. उनका 18 सितंबर को दूसरे क्वालीफायर में जमैका किंग्समेन से सामना होगा. इस मैच की विजेता 20 सितंबर को होने वाले फाइनल में फाल्कॉन्स से भिड़ेगी.
सिर्फ 5.2 ओवर में जीती टीम
मैच में पाकिस्तान के दो स्पिनर्स ने एंटीगुआ बारबुडा फालकॉन्स के लिए गर्दा उड़ा दिया. शादाब खान हैट्रिक ली और चार ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि सुफयान मोकीम (13 रन देकर 4 विकेट) ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अमेजॉन वॉरियर्स को महज 76 रन पर ऑलआउट कर दिया, इसके बाद रहकीम कॉर्नवॉल ने 16 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेलकर फाल्कन्स को सिर्फ 5.2 ओवर में जीत दिला दी.
RAHK ATTACK AT THE MECCA!