MP कल का मौसम: विदाई के समय और तेज हो रहा मानसून, रीवा और छतरपुर में भारी बारिश, इन जिलों में भी IMD का अलर्ट

MP कल का मौसम: विदाई के समय और तेज हो रहा मानसून, रीवा और छतरपुर में भारी बारिश, इन जिलों में भी IMD का अलर्ट


Madhya Pradesh 27 September 2026 Weather Forecast: मध्य प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून पूरी तरह शांत होता नजर नहीं आ रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है. इसके चलते कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अब 27 सितंबर को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा तीन जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें रीवा, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं.

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दतिया, भिंड, सीधी, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा झोकेंदार हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. इसके अलावा पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भी होगी तेज बारिश
शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, मंडला, सागर और मैहर में भी भारी बारिश होने की संभावना है. यहां कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.

भोपाल में भी बारिश के आसार
राजधानी भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर में करीब 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

कैसा रहेगा ग्वालियर का मौसम?
ग्वालियर में धूप खिली रहेगी और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में लगभग 14-15 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. दिन में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना काफी कम है.

उज्जैन का ऐसा रहेगा हाल
उज्जैन में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. यहां हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि ग्वालियर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के मुकाबले उज्जैन में भारी बारिश का असर कम रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

बारिश के दौरान रहें सावधान
तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. जलभराव वाली सड़कों, पुलों और निचले इलाकों में जाने से बचें. तेज बारिश के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. इसके अलावा बारिश में वाहन चलाते समय स्पीड कम रखें.



Source link