कौन हैं 25 साल की विनिता पूनिया, जिन्होंने बीजेपी को उसके गढ़ में दी मात, खाटूश्यामजी में कांग्रेस का परचम

कौन हैं 25 साल की विनिता पूनिया, जिन्होंने बीजेपी को उसके गढ़ में दी मात, खाटूश्यामजी में कांग्रेस का परचम


Last Updated:

Khatushyamji Municipality Election Result: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष (Chairperson) के महत्वपूर्ण चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनिता पूनिया ने जीत का परचम लहराया है. जानिए उनकी प्रोफाइल और इस जीत के बड़े सियासी मायने.

Zoom

कांग्रेस की विनिता पूनिया ने खाटूश्यामजी में जीत का परचम लहराया.

राजस्थान के सीकर जिले की हाईप्रोफाइल खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की विनिता पूनिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. बीजेपी के मजबूत किले में कांग्रेस का परचम लहराकर विनिता पूनिया ने राज्य की स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है. लंबे समय से चले आ रहे सियासी शह-मात के खेल और कानूनी दांव-पेचों के बाद आई इस जीत ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है. जीत के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विनिता पूनिया ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है. हम जनता से बस यही अपील करना चाहते हैं कि वे इसी तरह अपना समर्थन बनाए रखें और हम खाटूश्यामजी की हर समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे.’

विनीता पूनिया की उम्र 25 वर्ष है. वह खाटूश्यामजी नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनी गईं. वार्ड चुनाव में उन्हें 219 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के रामगोपाल सिंहमार को 88 वोट से हराया. यानी नगर पालिका की राजनीति में उनकी एंट्री ही एक मजबूत जनादेश के साथ हुई. इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने बेहद कांटे के मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत किया.





Source link